बड़े काम का है Tata Neu Super App, जानिए क्या है इसकी खासियत

टाटा इस सुपर ऐप के जरिए यूजर्स शॉपिंग से लेकर पेमेंट, हवाई जहाज के टिकट की बुकिंग भी करा सकते हैं. टाटा सुपर ऐप के जरिए रिलायंस, अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम को कड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी में है.

Tata Neu Super App Launch: टाटा समूह ( Tata Groups) का सुपर ऐप गुरुवार 7 अप्रैल, 2022 को लॉन्च होने जा रहा है. टाटा का इस सुर ऐप का नाम है टाटा न्यू (Tata Neu). टाटा के इस सुपर ऐप के जरिए यूजर्स शॉपिंग से लेकर पेमेंट, हवाई जहाज के टिकट की बुकिंग भी करा सकते हैं. टाटा अपने इस सुपर ऐप के जरिए रिलायंस जियो, अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम को कड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी में है.

टाटा न्यू (Tata Neu) ऐप को फिलहाल केवल टाटा समूह के कर्मचारियी ही यूज कर सकते थे. लेकिन 7 अप्रैल से इस सुपर ऐप को आम यूजर्स भी एक्सेस कर सकते हैं. टाटा डिजिटल की वेबसाइट के मुताबिक, नए यूजर्स, हम आपको रिवार्ड देने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते. 7 अप्रैल को हमारे साथ अपनी शॉपिंग यात्रा को शुरू करें.

बड़े काम का Tata NeuTata Neu सुपरऐप के जरिए यूजर्स को टाटा ग्रुप की डिजिटल सर्विसेस मिलेंगी. Tata Neu ऐप के जरिए विस्तारा, एयर एशिया इंडिया, एयर इंडिया पर फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं तो इसके अलावा ताज ग्रुप के होटलों में कमरा बुक करने के अलावा बिगबास्केट से ग्रॉसरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं. 1mg से दवाएं भी आर्डर की जा सकती है. तो क्रोमा से इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम्स की खरीदारी संभव होगी और वेस्टसाइड से कपड़े की खरीदारी कर सकेंगे. इस सुपर के जरिए आप टाईटन की घड़ी के अलावा तनिष्क की ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं. इतना ही आप टाटा होम्स के घर की बुकिंग भी कर सकते हैं. इतना ही टाटा स्काई को रिचार्ज भी कर सकेंगे. टाटा मोटर्स और तनिष्क फिलहाल इस सुपर ऐप का हिस्सा नहीं हैं लेकिन जल्द उन्हें भी शामिल किया जा सकता है.

पेमेंट और मनी ट्रांसफर की सुविधाTata Neu सुपर ऐप पर जाकर यूजर्स पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे. इसके लिए  Tata Pay UPI के ऑप्शन पर जाना होगा. इसके जरिए आपको किसी को भी मनी ट्रांस्फर कर सकते हैं. यूजर्स Tata Pay UPI का उपयोग करके किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन कर पेमेंट कर सकते हैं. टाटा के सुपर ऐप के जरिए यूजर्स अपने इलेक्ट्रिसिटी, मोबाइल, डीटीएच, ब्रॉडबैंड  बिल्स का पेमेंट कर पाएंगे.

Wechat है दुनिया का पहले सुपर एप सबसे पहले सुपर एप का कॉसेप्ट चीन में आया था. जब Wechat जो कि एक मैसेजिंग एप है उसने खुद को ऐसे प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया उसने चीन के लोगों के जीने के तौर तरीके को ही बदल दिया.  Wechat से ना केवल मैसेज भेजा जा सकता है बल्कि उसके जरिये कार खरीदने के लिये लोन लिया जा सकता है. साथ ही Wechat पर mini-apps के जरिये ट्रेड भी किया जा सकता है. Wechat पर इस प्रकार कुल 240 बिलियन डॉलर का ट्रेड हुआ जो कि पिछले साल से दोगुना है. पश्चिमी देशों में सोशल मीडिया कंपनियां जो पीछे छूट चुकी हैं वे Wechat के समान SuperApp बनने की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं. फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग फीचर को डाल दिया है.  Instagram दावा कर रहा है कि वो केवल फोटो मात्र शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है.

भारत में भी Super App फिलहाल चीन में  ज्यादातर Super Apps मौजूद हैं. Wechat में 3 मिलियन मिनी एप्स मौजूद है वहीं Alipay में एक मि्लियन एप्स मौजूद हैं जो कि चीन का दूसरा सबसे पॉपुलर ऐप है. लेकिन अब भारत में Tata Neu सुपर ऐप लॉन्च करने जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें