बड़ी खबरः चारा घोटाला के 5वें मामले में लालू यादव को 5 साल की सजा, 60 लाख रुपए जुर्माना देश By Nayan Datt On Feb 21, 2022 रांचीः अविभाजित बिहार के अरबों रुपए के बहुचर्चित चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले आरसी 47ए/96 में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये सीबीआई की विशेष अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद को 5 साल की सजा और 60 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर… Nov 16, 2026 पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में… Nov 16, 2026 रांची स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत ने आज लालू प्रसाद समेत अन्य अभियुक्तों के सजा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए यह सजा सुनाई। इससे पहले रांची के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ अवैध निकासी मामले में अदालत ने 15 फरवरी को लालू प्रसाद समेत 75 आरोपियों को दोषी करार दिया था, इसमें से 41 को छोड़ कर अन्य को पहले ही सजा सुना दी गयी थी, जबकि तीन आरोपी उस दिन अदालत में सशरीर उपस्थित नहीं हो पाये थे। Share