बजट सत्र में सरकार को घेरने कांग्रेस तैयार

भोपाल । विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से प्रारंभ होगा। सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद पहला अवसर है, जब सदन की कार्यवाही 19 दिनों तक चलेगी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस बार कर्मचारी-किसान और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस बजट सत्र में आक्रामक रूख दिखाकर विधानसभा चुनाव-2023 के पहले सरकार को भ्रष्टाचार सहित कानून व्यवस्था के मामले में फेल होने का आरोप प्रमाणित करना चाह रही है। नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ भी सत्र के सभी दिन भोपाल में रहेंगे। बजट सत्र से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें दोनों दल अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक इस बजट सत्र में पार्टी का रूख बेहद आक्रामक रहने की उम्मीद है। पार्टी नेताओं का मानना है कि पिछले दिनों प्रदेश की कई गोशालाओं में जिस तरह गो माता के साथ हुए निर्मम व्यवहार के मामले सामने आए हैं, विपक्षी दल कांग्रेस इसे लेकर विधानसभा में शिवराज सरकार को घेरेगी। इसकी रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास पर बुलाई गई है। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
सदन में पूरे समय मौजूद रहें विधायक, हिस्सा भी लें

पार्टी ने इस बार सभी विधायकों से कहा है कि सत्र के दौरान पूरे समय सदन में मौजूद रहें और कार्यवाही में हिस्सा लें। विपक्ष जिन मुद्दों पर आक्रामक रहेगा, उनमें ओबीसी आरक्षण, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था का मुद्दा प्रमुख है। इधर भारतीय जनता पार्टी विधायक दल भी अपनी रणनीति सात मार्च को तय करेगा। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई है। भाजपा विधायक दल के सचेतक यशपाल सिंह सिसौदिया का कहना है कि राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत होगी, धन्यवाद प्रस्ताव पर आठ मार्च से बहस होगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें