बजट में जनता को कई बड़ी सौगातें देने की तैयारी

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा के 7 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र पर सभी की नजरें हैं। 9 मार्च को पेश होने वाले राज्य के बजट में इस बार सरकार ने जनता को कई सौगातें देने की तैयारी कर रखी थी। जनता को उम्मीद है कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स (वैट) में छूट देकर राहत दे सकती है।
वर्तमान परिस्थितियों पर गौर करें तो रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण आपूर्ति संकट की आशंका से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 9 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि देश में चुनावी मौसम की राहत बरकरार है। लेकिन चुनाव के बाद देशवासियों की जेब पर भार बढ़ सकता है। जानकारों ने चुनाव समाप्त होते ही बड़ी तेजी की पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे की आशंका जताई है। ऐसे में मप्र के लोगों को अपनी सरकार से उम्मीद है कि वह वैट कम कर पेट्रोल-डीजल सस्ता कर सकती है।
पेट्रोल और डीजल पर बड़ी राशि खर्च
गौरतलब है कि नवंबर 2021 में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में चार-चार प्रतिशत की छूट दिए जाने के बाद भी प्रदेश में एक लीटर पेट्रोल 107.23 रुपये और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल पर जनता की बड़ी राशि खर्च होती है। इसलिए आमजन महंगाई के इस दौर में राहत चाहता है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी यह मांग उठाई है। वह महंगाई पर नियंत्रण के लिए विधानसभा सत्र के दौरान सदन में भी मांग रखेगी। वहीं जनता भी लगातार महंगाई पर नियंत्रण की मांग कर रही है, जो पेट्रोल एवं डीजल के दाम कम किए बगैर संभव नहीं है।
प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व पेट्रोल-डीजल से ही
ज्ञात हो कि पेट्रोल-डीजल से ही प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व आता है। इसलिए टैक्स में छूट देना सरकार के लिए भी आसान नहीं है, पर अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं, उससे पहले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव भी होना है। जिसे देखने हुए उम्मीद की जा रही है कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर छूट दे सकती है। सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनवरी 2022 तक वैट से 12 हजार 877 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। इसमें बड़ी राशि पेट्रोल-डीजल से प्राप्त हुई है।
छूट के बावजुद 21 प्रतिशत ज्यादा कमाई
पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में चार-चार प्रतिशत की छूट देने के बाद भी इस बार पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में 21 प्रतिशत ज्यादा राशि इकठ्ठी हुई है। केंद्र सरकार ने नवंबर 2021 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपए और डीजल पर दस रुपए कम किए थे। तब प्रदेश में पेट्रोल के दाम 118.83 रुपए लीटर और डीजल के दाम 107.86 लीटर थे। इसके बाद राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स वैट में चार-चार प्रतिशत की राहत दी। जिससे प्रदेश में पेट्रोल के दाम 11.97 रुपए और डीजल के 16.95 रुपये प्रति लीटर कम हो गए थे।
अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
सात मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में शांतिपूर्ण सदन चलाने पर चर्चा हो सकती है। दो दिन पहले ही पूर्व विधायकों के सम्मेलन में अध्यक्ष ने सदन में वाद-विवाद की जगह संवाद पर जोर दिया था। वहीं शनिवार को अध्यक्ष ने सदन सहित विधानसभा परिसर में भ्रमण कर सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। विधानसभा में राज्य सरकार का 2022-23 के लिए वार्षिक बजट नौ मार्च को पेश होगा। उसी दिन संसदीय उत्कृष्ट पुरस्कार 2021 का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शामिल हो रहे हैं। जिसकी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। उल्लेखनीय है कि सत्र सात से 25 मार्च तक चलेगा। 19 दिवसीय इस सत्र के दौरान 13 बैठकें प्रस्तावित हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- ‘युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल निकाल रहे हैं’, भारत बना ग्लोबल हब     |     AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: ‘गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट’, मेयर रेखा गुप्ता को लिया आड़े हाथ     |     BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया ‘शिखर पुरुष’! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चुनाव का पूरा शेड्यूल     |     “इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस?     |     बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वालों ने जोड़ लिए हाथ     |     गूगल मैप के ‘धोखे’ वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैसला; जानें पूरी कहानी     |     International Kite Festival: गृह मंत्री अमित शाह ने याद दिलाया इतिहास, बताया कैसे ‘साइमन गो बैक’ लिखी पतंगें बनी थीं आजादी का हथियार     |     Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब’, AQI 354 पार; आज से GRAP-3 की कड़ी पाबंदियां लागू, जानें क्या खुला और क्या बंद     |     Vigilance Bureau Action: विजिलेंस ब्यूरो ने सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी     |     आम आदमी पार्टी ने बोला सफेद झूठ! तरुण चुघ का आरोप— ‘आतिशी और मान सरकार ने कोर्ट को किया गुमराह’, गुरुओं के अपमान का मुद्दा गरमाया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें