फ्रिज का ठंडा पानी पीने के क्या हैं नुकसान, जानिए किस टेंपरेचर पर पानी पीना चाहिए

गर्मी बढ़ रही है ऐसे में लोग ठंडा पानी पीने लगे हैं, लेकिन ये ठंडा पानी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है. इससे गला खराब और जुकाम का खतरा बना रहता है. कोशिश करें गर्मी में रुम टेंप्रेचर का पानी पिएं.

होली के बाद एकदम से गर्मी शुरु हो जाती है. ऐसे में कुछ लोग ठंडी चीजों का बहुत जल्दी इस्तेमाल शुरु कर देते हैं. गर्मी में ठंडी चीजें अच्छी तो लगती हैं, लेकिन इनसे सेहत को नुकसान भी हो सकता है. कोरोना के डर से लोग ठंडी चीजें खाने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग गर्मियां आते ही फ्रिज का ठंडा पानी पीने लगते हैं. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि क्या कोरोना के इस दौर में फ्रिज का ठंडा पानी पीने से संक्रमण हो सकता है. या नहीं. कैसा पानी पीना चाहिए और फ्रिज के ठंडे पानी से क्या नुकसान होता है?

क्या ठंडा पानी पीने से कोरोना हो सकता है?

ऐसा नहीं है कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कोरोना हो जाता है. लेकिन ये भी सच है कि गर्म पानी पीने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. गर्म पानी से गले और नाक से जुड़े कई तरह के इंफेक्शन नहीं होते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर गर्म या गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं.

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से नुकसान

अगर आप फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं तो इससे कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. इससे आपके गले में खराश, खांसी या किसी तरह का संक्रमण हो सकता है. यही वजह है कि कोरोना काल में डॉक्टर्स फ्रिज का पानी नहीं पीने की सलाह दे रहे हैं.

गर्मी में रूम टेंप्रेचर का पानी पिए

अगर गर्मी बहुत ज्यादा है तो आप गर्म या गुनगुना पानी पीने की बजाय रूम टेंप्रेचर का पानी पी सकते हैं. इससे आपकी प्यास भी बुझ जाएगी और आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा. आपको फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पानी चाहिए. ठंडा पानी पीने से आपको कई तरह की परेशानी हो सकती हैं. आप चाहें तो गर्मी में मटके का पानी पी सकते हैं.

अगर आप तेज गर्मी में बाहर से आए हैं तो ठंडा पानी बिल्कुल न पिएं. इससे आपको गले में खराश, जुकाम और बुखार भी हो सकता है. खासकर कोरोना से संक्रमित मरीज को फ्रिज का ठंडा पानी बिल्कुल ही नहीं पानी चाहिए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     श्री हनुमान बालाजी मंदिर में अन्नकूट महापर्व का भव्य आयोजन, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति और मानवता की सेवा का संदेश     |     भारत में शराब की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े: कर्नाटक पहले स्थान पर, दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा     |     दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी     |     मुंबई के कांदिवली में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी     |     small savings schemes 2026, fixed deposit interest rates, डाकघर बचत योजनाएं, बैंक एफडी तुलना.     |     साइबर हमलों से निपटने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए दो नए सिक्योरिटी टूल्स, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां करेंगे दूर     |     वर्ल्ड डायबिटीज डे विशेष: खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से कैसे कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? जानिए एक्सपर्ट की सलाह     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें