प्रेम-प्रसंग के संदेह में युवक की हत्याः पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 28, 2022 अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के संदेह में की गई थी. यह भी पढ़ें बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री का एकांतवास! 7 दिन तक… Dec 7, 2025 सड़क हादसे में 5 की मौत, जशपुर में मेला देखकर लौट रहे लोगों… Dec 7, 2025 दरअसल, देहात थाना अंतर्गत कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या की गई थी. उसका शव खेत मे नग्न अवस्था में मिला था. आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए मृतक के कपड़े को भी जला दिया था. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया और महज तीन घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी रघुवंश भदौरिया और एएसपी प्रदीप पटेल ने पत्रकारवार्ता कर इसका खुलासा किया। एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के संदेह में युवक की हत्या की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस सफलता के लिए एसपी ने देहात थाना प्रभारी रोहित दुबे समेत उनकी टीम की की प्रशंसा की है. Share