प्रिया दत्त ने नरगिस और सुनील दत्त की वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर की तस्वीर मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 बॉलीवुड में अपनी प्रेम कहानी के लिए मशहूर नरगिस और सुनील दत्त की जोड़ी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादों को उनके परिवार ने सहेज कर रखा है। 1958 में शादी के बंधन में बंधे नरगिस और सुनील को शुक्रवार को शादी के 64 साल हो गए हैं। भले ही यह दिवंगत जोड़ा अब नहीं है लेकिन उनकी बेटी और एक्टर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपने माता-पिता को उनके सालगिरह पर याद किया और दिल को छू लेने वाला एक नोट सोशल मीडिया पर साझा किया। यह भी पढ़ें Jubin Nautiyal Wedding: डेढ़ साल पहले ही जुबिन नौटियाल ने… Apr 17, 2026 Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली… Apr 16, 2026 11 मार्च को प्रिया दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नरगिस और सुनील दत्त की थ्रोबैक फोटो साझा की है और कैप्शन में खूबसूरत नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा था, “1958 में इन खूबसूरत आत्माओं ने एक साथ रहने की कसम खाई, तब भी जब मेरी मां ने हमें 52 साल की छोटी उम्र में छोड़ दिया हमने हर साल उनकी सालगिरह मनाई, अब दोनों एक बार फिर साथ हैं और उनके जीवन का जश्न मनाने की परंपरा जारी है। आज उनके कभी न खत्म होने वाले प्यार को 64 साल हो गए। हैप्पी एनिवर्सरी मॉम एंड डैड। Share