प्रश्नपत्र के वायरल स्क्रीन शाट की होगी जांच 

भोपाल । मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता (वर्ग-3) परीक्षा  के  प्रश्नपत्र के वायरल  स्क्रीन शाट की जांच कराई जाएगी। विपक्ष के सरकार पर जोरदार हमलावर होने के बाद यह फैसला लिया गया है। एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की ओर से आयोजित शनिवार को समाप्त हुई। यह परीक्षा आनलाइन ली जा रही थी। मालूम हो कि मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता (वर्ग-3) परीक्षा में 25 मार्च को हुए प्रश्नपत्र का कम्प्यूटर स्क्रीन का स्क्रीन शाट शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने ट्वीटर पर सरकार पर हमला शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने इस परीक्षा की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने ट्वीट कर परीक्षा के प्रश्नपत्र का स्क्रीन शाट के वायरल होने को बडा मामला बताते हुए, व्यापम घोटाले से जोड़ दिया है। कांग्रेस ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर मोबाइल पर पेपर वायरल होने की घटना पूरी गंभीरता से जांच करने की मांग की है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक पीसी शर्मा ने भी इस मामले की जांच की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह गंभीर आरोप है। इसकी जांच तत्काल होनी चाहिए। पीसी शर्मा ने ट्वीटर पर वायरल हो रहे पेपर को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए पीईबी द्वारा आयोजित परीक्षाओं पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि लगातार व्यापम परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इससे पहले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा में पेपर लीक होने के कारण निरस्त करनी पड़ी थी। बाद दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी। इसके अलावा अभी पुरानी जांचें चल ही रही हैं। पीईबी की ओर से 10 व 11 फरवरी 2020 में कृषि विकास अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के करीब 800 पदों के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा में कई सारे अभ्यर्थियों के अंक एक समान आए थे। इस परीक्षा के भी कुछ प्रश्नपत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद इस परीक्षा गड़बड़ी होने के संदेह पर इसे निरस्त किया गया था। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने व्यापम बस अपना नाम ही बदलता रहता है। तीसरी बार नाम बदलने के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड कर दिया है और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा ली जा रही है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर यह लिखा है कि जब परीक्षा आनलाइन हो रही है, जिसमें मोबाइल फोन पूरी तरह वर्जित है तो फिर यह स्क्रीन शॉट वायरल कैसे हो रहा है। पीईबी की ओर से मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा आनलाइन आयोजित की गई। इसमें अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर आनलाइन परीक्षा देनी होती है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे होते हैं। साथ ही जब भी अभ्यर्थी कंप्यूटर पर क्लिक करेगा, उतनी बार उसका स्क्रीन शॉट अपने आप कैप्चर हो जाएगा। वह स्क्रीन शॉट सिस्टम से मुख्य सर्वर में ले लिया जाता है और इन सभी स्क्रीन शॉट को पीईबी के पास भेजा जाता है। फिर उस एक-एक स्क्रीन शॉट को मैच किया जाता है। इस तरह से इस परीक्षा को गोपनीय रखा जाता है। बता दें, कि मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता वर्ग-3 की परीक्षा पांच से 26 मार्च तक आनलाइन मोड में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर से करीब करीब नौ लाख 37 हजार उम्मीदवार शामिल हुए हैं। इस बारे में  एमपीपीईबी अध्यक्ष आइसीपी केशरी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर मामले की जांच कराएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन राज्यों को मिलेगा फायदा     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भागने की आशंका, भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी ‘श्यामू’ को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ले जाने दिया गया हाथी     |     CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं     |     Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे मिलता है पोषण आहार     |     Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल     |     Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके पर किया निराकरण     |     Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भारी मात्रा में पाउडर जब्त     |     Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया डीजल     |     Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें