प्रदेश में भीषण गर्मी का असर, 15 अप्रैल के बाद बंद हो सकते हैं निजी स्‍कूल

भोपाल।   राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अभिभावक अभी से निजी स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने नवदुनिया से बातचीत में यह संकेत दिए कि भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के निजी स्कूल भी बंद करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चों को अप्रैल में नहीं, बल्कि जून में बुलाया जाएगा। अप्रैल में पूरा प्रदेश भीषण गर्मी के चपेट में है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश के बाद ही नया सत्र शुरू किया जा रहा है। इस बार अप्रैल के बदले 15 जून से नया सत्र शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि कई अभिभावक भी परेशान हो रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा चल रही है। 15 अप्रैल के बाद निजी स्कूलों में छुट्टी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभिभावकों की मांग पर राजधानी भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बीते मंगलवार को आदेश जारी कर सभी सरकारी व निजी स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक कर दिया। कुछ अन्‍य शहरों में भी दोपहर 12 बजे तक ही स्‍कूल लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद भी निजी स्कूल के बच्चे धूप में तप रहे हैं। वहीं राजधानी के कुछ स्कूलों ने कलेक्टर के आदेश का पालन नहीं किया है। विद्यार्थियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण स्कूलों का समय बदला गया। बता दें, कि कलेक्टर के पास कुछ स्कूलों में प्रार्थना के समय बच्चों के दोपहर में चक्कर आने से गिरने की शिकायत भी मिली थी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से बीते बुधवार से स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया था। इसके बावजूद दो शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों का कुछ भी नहीं हो पाया है। इसमें राजधानी का कैंपियन स्कूल और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 दो पाली में लगने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद दूसरी शिफ्ट लगाई जा रही है। इस कारण बच्चों को दोपहर में चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के संबंध में निर्णय लेने वाले थे, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। अभी भी कैंपियन स्कूल में एक पाली सुबह 7 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की छुट्टी 12.45 बजे होती है। बसों की संख्या कम होने के कारण दोनों पाली में एक घंटे का गैप रखा जाता है। वहीं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में पहली पाली 7 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित की जा रही है। दोपहर में बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। कई बच्चे इन स्कूलों में दस से बारह किमी तक परेशान हो रहे हैं।

बच्चे तपती धूप में हो रहे हैं परेशान

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों से छुट्टी भले ही 12 बजे हो जाती है, लेकिन गर्मी में बच्चों को वैन और बस में तपना पड़ रहा है। ऐसे ही बच्चे धूप में परेशान हो रहे हैं। इस कारण बच्चों की तबियत खराब होने की शिकायत मिल रही है। बच्चों की आंखें लाल होने की समस्याएं और बुखार आदि की समस्या भी सामने आ रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें