प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को लेकर नई प्लानिंग

भोपाल । मप्र के ऊर्जा विभाग ने ग्रीन एनर्जी को लेकर नई प्लानिंग की है। विभाग प्रदेश में स्वदेशी -विदेशी कंपनियों को ग्रीन एनर्जी देकर इसका सर्टिफिकेट देगा। इसके तहत कन्वेंशनल एनर्जी यानी पारंपरिक बिजली सप्लाई के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर से कंपनियों को सोलर, विंड एनर्जी सप्लाई की जाएगी। इन कंपनियों को ग्रीन एनर्जी देने पर प्रति यूनिट 1 से 2 रुपए तक ज्यादा लिए जाएंगे। इसके एवज में आम उपभोक्ताओं को पारंपरिक बिजली सस्ती मिलने लगेगी।
ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे के मुताबिक ग्रीन एनर्जी का टैरिफ अलग रहेगा। इसके लिए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने विद्युत नियामक आयोग में पिटीशन फाइल की है। कंपनियों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
सिर्फ टैरिफ और मीटरिंग होंगे अलग
ऊर्जा विकास निगम के चीफ इंजीनियर भुवनेश पटेल के मुताबिक अभी जिस ट्रांसमिशन लाइन, सब स्टेशन, ट्रांसफॉर्मर और खंभों से पारंपरिक बिजली सप्लाई हो रही है, उसमें सभी तरह की यानी सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, थर्मल पावर हाउस और पनबिजली घरों से पैदा होने वाली बिजली मिक्स है। नई योजना के तहत बिजली के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए ही इन कंपनियों को ग्रीन एनर्जी दी जाएगी। इसके लिए अलग से कोई इंफ्रास्ट्रक्चर या मैकेनिज्म नहीं होगा। सिर्फ टैरिफ और मीटरिंग अलग होंगे।
ये सुविधा मिलेगी
कंपनियां चाहे तो 100 प्रतिशत ग्रीन एनर्जी इस्तेमाल कर सकेंगी। सभी कंपनियों को यह सुविधा देंगे। ग्रीन एनर्जी के लिए डिफरेंस प्रति यूनिट 2.30 रुपए प्रस्तावित किए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद मप्र देश का तीसरा राज्य होगा, जो यह प्रयोग करेगा।
कंपनियों का होगा फायदा
कई विदेशी संस्थान व बड़ी कंपनियां इन कंपनियों से ग्रीन एनर्जी इस्तेमाल करने का सर्टिफिकेट मांगती हैं। मप्र सरकार का ग्रीन एनर्जी सर्टिफिकेट मिलने पर उन्हें ऐसी तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी। जिन कंपनियों का खुद का इलेक्ट्रिसिटी का सेटअप होता है, उन्हें रिन्यूएबल एनर्जी के टारगेट पूरे करने होते हैं। सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद यह टारगेट भी बता सकेंगी।
मप्र में रिन्युएबल एनर्जी भरपूर
पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर कंपनियों को ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल करना जरूरी कर दिया है। सिर्फ 10 किलो वॉट के लिए सोलर एनर्जी का पूरा ढांचा खड़ा करने में ?6 लाख खर्च होते हैं। 1 या 2 रुपए महंगी ग्रीन एनर्जी लेकर इंपोर्ट, एक्सपोर्ट के मामले में कंपनियां कई सुविधाएं लें सकेंगी। मप्र में रिन्युएबल एनर्जी भरपूर है। इसलिए विभाग ने नई प्लानिंग की है।
हानि होने पर होगी भरपाई
मप्र में रिन्यूएबल एनर्जी यानी सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी व हाइड्रल एनर्जी का उत्पादन पिछले 7 सालों में कई गुना बढ़ गया है। यह बिजली ग्रिड में मिक्स हो जाती है। अभी इस एनर्जी के एवज में बिजली कंपनियों की लागत की तुलना में राशि वसूल नहीं हो पा रही है। कंपनियों को ग्रीन एनर्जी महंगी देकर बिजली कंपनियां इस लॉस की भरपाई कर लेंगी।
उपभोक्ताओं को होगा फायदा
कंपनियों को महंगी ग्रीन एनर्जी देकर पारंपरिक बिजली सस्ती करने का रास्ता साफ होगा। इससे बिजली कंपनियां आम उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली दे सकेंगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम कानूनी शर्तें     |     क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने की सुगबुगाहट     |     महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर     |     स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से चलेंगी ट्रेनें     |     अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल     |     80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासियों को दी बधाई     |     PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा, बताया देश का अपमान     |     CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला     |     4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब     |     15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें