पुतिन के तीखे तेवर, बीजिंग ओलंपिक समाप्त होने से पहले यूक्रेन पर हमले का दे सकते हैं आदेश

वॉशिंगटन । रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। दोनों देशों की ओर से सैनिकों की तैनाती और हथियारों का परीक्षण युद्ध के खतरे को बढ़ा रहा है। यूक्रेन की मदद के लिए पश्चिमी देशों ने नाटो सैन्य बलों को अपना सहयोग दिया है। शनिवार को वाइट हाउस ने कहा कि जर्मनी, पोलैंड और अर्मेनिया में तैनात अमेरिकी सैनिक यूक्रेन में रूस से लड़ने के लिए नहीं भेजे गए हैं। वे यूक्रेन में रूस के साथ युद्ध नहीं लड़ेंगे। वे सिर्फ आक्रमण के खिलाफ नाटो क्षेत्र की रक्षा करेंगे, उनकी तैनाती रक्षात्मक और नॉन-एस्केलेटरी है। वाइट हाउस ने कहा कि हम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिमाग के अंदर झांक कर नहीं देख सकते, हम उनके फैसलों और इरादों को लेकर अटकलें नहीं लगा सकते… हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं। अगर वह कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहते हैं तो हम उनके साथ हैं। अगर वह आगे बढ़ना चाहते हैं तो हम निर्णायक रूप से जवाब देने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे।
वाइट हाउस ने कहा कि जिस तरह से पुतिन ने अपनी सेना का निर्माण किया और उसे यूक्रेन में तैनात किया, इंटेलिजेंस के माध्यम से जो संकेत हमें मिले हैं उनसे स्पष्ट है कि रूस सैन्य कार्रवाई करना चाहता है और यह काफी जल्दी हो सकता है। वाइट ने कहा कि इस बात की बहुत संभावना है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन बीजिंग ओलंपिक के खत्म होने से पहले, 20 फरवरी, यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई और हमले का आदेश दे सकते हैं। रूस की 1 लाख से ज्‍यादा सेना ने यूक्रेन की अब तीन तरफ से घेरेबंदी पूरी कर ली है। एक तरफ जहां रूस ने अपनी यूक्रेन से लगती सीमा पर 1 लाख से ज्‍यादा सैनिकों को तैनात किया है, वहीं अब बेलारूस में भी पुतिन के 30 हजार सैनिक जोरदार अभ्‍यास कर रहे हैं। इस बीच रूस की शाक्तिशाली नौसेना ने अपने महाविनाशक युद्धपोतों को यूक्रेन के पास काला सागर में तैनात कर दिया है। रूस के खतरनाक मंसूबों को देखते हुए अब अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने अपने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़कर चले जाने की चेतावनी दी है।  अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने अपने नागरिकों से अपील की कि वे तत्‍काल यूक्रेन छोड़ दें। उन्‍होंने चेतावनी दी कि रूस के साथ जंग छिड़ सकती है। ऐसे में रूसी और अमेरिकी सैनिकों को जमीन पर एक-दूसरे का सामना करने दें। बाइडन ने कहा, ‘हम अभी किसी आतंकी संगठन से नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक का सामना कर रहे हैं। यह बहुत अलग स्थिति है, चीजें कभी भी खतरनाक स्थिति में बदल सकती हैं।’

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Maharashtra Civic Polls Result: मुंबई में चला जनता का चाबुक, फेल हुआ बड़े परिवारों का ‘विरासत कार्ड’; नवी मुंबई में कपल्स का जलवा     |     BMC Election Result 2026: मुंबई मेयर पद के लिए शिंदे सेना ने चली चाल, ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फॉर्मूले की मांग; बीजेपी में खलबली     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! सुल्तानपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |     क्या विदेशी दबाव में काम कर रही सरकार? सुप्रीम कोर्ट ने संधियों पर उठाए सवाल, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा और जनता का हित सर्वोपरि     |     Madhepura Road Accident: मधेपुरा में बेकाबू हाइवा ने कार को रौंदा, 4 युवकों की मौके पर ही मौत; इलाके में मचा कोहराम     |     दिल्ली वाटर अपडेट: लखवार-रेणुकाजी बांधों से बढ़ेगी पानी की सप्लाई, दशकों से लटकी परियोजनाओं पर लगी मुहर     |     Delhi Politics: बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने CM आतिशी को घेरा, वायरल वीडियो को बताया असली; आम आदमी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप     |     Check Bounce Case: सजा का ऐलान होते ही अदालत से फरार हुआ दोषी, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी; पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी     |     गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी साये में देश! दिल्ली समेत कई बड़े शहर आतंकियों के निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट     |     विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना! मुस्लिम परिवारों ने दान की थी जमीन, पेश की कौमी एकता की मिसाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें