पीतांबरा मंदिर के दर्शन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और दतिया के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ करेंगे अगवानी मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पीतांबरा मंदिर के दर्शन करने दतिया पहुंचेंगे। शाह के दौरे को देखते हुए सुबह से ही मंदिर के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपीजी की मौजूदगी में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। यह भी पढ़ें Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे… Jan 23, 2026 Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1… Jan 23, 2026 शाह विशेष विमान से झांसी पहुंचेंगे, जहां से हेलिकॉप्टर से दतिया पहुंचेंगे। वे हेलीपैड से सीधे पीतांबरा मंदिर पहुंचकर अनुष्ठान करेंगे। वे महाभारतकालीन वन खंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक भी करेंगे। वे यूपी में भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के समर्थन में आम सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। शाह की अगवानी के लिए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा झांसी पहुंचे हैं। Share