पीएम मोदी की रैलियों में नहीं शामिल होंगे बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी चुनावी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे उनकी रैली में आने के बजाय अलग से रैली करे। पीएम मोदी ने ऐसा इसलिए कहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा रैलियों के ज़रिए ज़्यादा मतदाताओं तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पहुंच सके। ये बात पीएम ने आज सभी मुख्यमंत्रियों से कही है। उतराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकारें है। अब यहां के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों में आने के बजाय अलग से रैली करेंगे। आपको बता दें आज से पीएम मोदी ने फिजिकल रैलियों की शुरुआत की है। उनकी पहली रैली उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थी। इसके बाद वह उत्तराखंड के श्रीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। लेकिन आज के बाद अब इन राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम की रैली में नहीं आएंगे बल्कि अलग से रैली करेंगे। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की शुरुआत आज से हो गई है। यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। ये सभी जिले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। यूपी के अलावा उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा का चुनाव होना। गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवरी को वोटिंग होगी। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा। यूपी में सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। जबकि मणिपुर में दो फेज में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 27 फरवरी को और दूसरे चरण की 3 मार्च को होगी। पांचों राज्यों में चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा     |     Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें बुझाने में जुटीं     |     Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख रहे 5 कैदी     |     जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: ‘अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो कभी नहीं होता भारत का बंटवारा’     |     Gwalior News: ग्वालियर में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 लाख लेकर फरार, 4 गिरफ्तार     |     Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर; फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार     |     टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिंग कोच टी. दिलीप के सामने बड़ी चुनौती     |         |     Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की राजनीति में होगी एंट्री     |         |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें