पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- बंपर वोटिंग से परिवारवादियों की नींद हराम

यूपी असेंबली के दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कन्नौज (PM Narendra Modi Election Speech in Kannauj) में जनसभा कर विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला.

‘गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही सरकार’‘कोरोना महामारी का जमकर मुकाबला किया’‘पशुपालन में आत्मनिर्भर हुआ यूपी’लखनऊ: यूपी असेंबली के दूसरे चरण (UP Assembly Election 2022) के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. योगी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने में जुटे पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कन्नौज (PM Narendra Modi Election Speech in Kannauj) में जनसभा को संबोधित किया.

‘गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही सरकार’

पीएम मोदी ने कहा, ‘ये डबल इंजन की सरकार है जो महामारी के इस समय में बीते कई महीनों से गरीब को मुफ्त अनाज दे रही है. यूपी के गरीब ये याद रखें कि इन घोर परिवारवादियों की आंखों में गरीब कल्याण की योजनाएं उनको खटक रही हैं.’

उन्होंने कहा, ‘इन्होंने मेड इन इंडिया टीकों को भाजपा का टीका बताकर गरीबों के जीवन से बहुत बड़ा खिलवाड़ करने की कोशिश की. हमारी सरकार पूरी शक्ति से जुटी है कि यूपी के एक एक गरीब को कोरोना की वैक्सीन लग जाए. लेकिन इन लोगों ने इस अभियान में भी बाधा डालने की कोशिश की.’

‘कोरोना महामारी का जमकर मुकाबला किया’

कोरोना पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ये डबल इंजन की सरकार ही है जिसके कारण 100 साल के सबसे बड़े संकट का कोरोना महामारी का यूपी ने डटकर मुकाबला किया. अगर ये संकट उनके जमाने में आया होता 2017 से पहले आया होता तो उत्तर प्रदेश को बहुत बड़ी समस्या हो जाती.’

पीएम (Narendra Modi) ने कहा, ‘आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों मरीजों को मुफ्त इलाज मिला, क्योंकि यहां डबल इंजन की सरकार है. दशकों पुरानी सिंचाई परियोजनाएं पूरी हुईं, हर घर जल योजना पर काम हुआ, क्योंकि यहां डबल इंजन की सरकार है.’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘गरीबों को घर देने में यूपी अव्वल राज्यों में रहा, क्योंकि यहां डबल इंजन सरकार है. गरीब बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन तेजी से मिले, क्योंकि यहां डबल इंजन की सरकार है. लाखों किसान परिवारों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला, क्योंकि यहां डबल इंजन सरकार है.’

‘पशुपालन में आत्मनिर्भर हुआ यूपी’

उन्होंने कहा, ‘पशुपालन से जुड़े एक बड़े समाज को जिन्हें पिछड़ा कहा गया, ‘हमें में उनकी समृद्धि, उनकी गरिमा की चिंता थी. जो काम इनको छोटे लगते हैं, हमें उनमें गरीब की तरक्की का समाधान दिखता है. हमें उसकी चिंता थी जिसके पास या तो ज़मीन है ही नहीं, या फिर बहुत कम है. हमें उन बहनों की चिंता थी जिनके लिए पशुपालन आत्मनिर्भरता का, आत्मसम्मान का माध्यम है.’

एसपी पर करारा निशाना साधते हुए पीएम (Narendra Modi) बोले, ‘घोर परिवारवादियों की कुनीति का एक गवाह कन्नौज का इत्र उद्योग भी है. इन्होंने अपने भ्रष्टाचार से, अपने काले कारनामों से यहां के इत्र कारोबार को बदनाम किया. इन्होंने इत्र को करप्शन से जोड़ा. हम इस इत्र को ग्लोबल ब्रांड बनाने में जुटे हुए हैं. दुनिया में कन्नौज के इत्र का डंका बजे इसके लिए हम काम कर रहे हैं.’

‘परिवारवादी पार्टियां कर रही जनता का शोषण’

पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा, ‘लोकतंत्र की व्याख्या करते हुए कहा जाता है कि Government of the people, the people, for-the-people. यानि जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन. हमारे देश की घोर परिवारवादी पार्टियों ने, लोकतंत्र की इस भावना को ही बदल दिया.’

विपक्षी पार्टियों पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ये लोग कहते हैं- परिवार का, परिवार के लिए, परिवार द्वारा शासन. यानी Government of the family, the family, for the family.’

विपक्ष के उम्मीदवारों पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री (Narendra Modi) बोले, ‘जिनकी राजनीतिक बुनियाद अपराध, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर टिकी हो वो कभी सुधर नहीं सकते हैं. आप देखिए, इन लोगों ने कैसे-कैसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, इनके ज्यादातर उम्मीदवार हिस्ट्रीशीटर हैं और कई तो जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं. योगी जी के नेतृत्व ने जिस प्रकार दंगों को रोका है, हमें उसे स्थायी स्वरूप देना है. हमें दोबारा ऐसी हरकतों को उत्तर प्रदेश में पनपने नहीं देना है.’

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें