पार्षद द्वारा मंदिर में बैठकर शराब पीने से हुआ जमकर हंगामा छत्तीसगढ़ By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भिलाई । शुक्रवार की रात भिलाई चरोदा निगम के वार्ड – 9 राजीव पारा में जमकर हंगामा हो गया। लोगों ने कांग्रेस पार्षद संतोष तिवारी पर मंदिर परिसर में बैठकर शराब पीने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा मच गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की बात भी सामने आ रहीं है। पार्षद और मोहल्लेवासियों के बीच गाली गलौच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की शिकायत पर भिलाई -3 पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में थमा भारी बारिश का… Sep 13, 2026 Bijapur Crime News: रुद्रारम एकलव्य आवासीय विद्यालय के… Sep 13, 2026 भाजपा चरोदा मंडल द्वारा राइट टू रिकाल के तहत पार्षद को वापस बुलाए जाने की मांग को लेकर अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्षद तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी इसे राजनीति से प्रेरित आरोप बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच कुछ और है बताया कुछ और जा रहा है। हारे हुए लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Share