पाक शीर्ष कोर्ट के बाद प्‍लान बी की कवायद में जुटे ‘कप्तान’ 

इस्‍लामाबाद । पाकिस्‍तान की राजनीति में चल रही अस्थिरता  के बीच सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री इमरान खान को चारो खाने चित्त कर दिया पर वे हार मानने को तैयार नहीं हैं और ऐलान किया है कि वह आखिरी गेंद तक लड़ेंगे। पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री आज देश को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद इमरान की पार्टी पीटीआई के सांसदों और विधायकों के सामूहिक इस्‍तीफे का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि यही वजह है कि इमरान खान ने अपने संसदीय पार्टी की बैठक बुलाई है। यही नहीं इमरान की पार्टी अपनी सरकार को गिराए जाने के खिलाफ और भविष्‍य में बनने वाली नई सरकार पर दबाव बनाने के लिए देशभर में जोरदार प्रदर्शन का भी ऐलान कर सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की पार्टी के निशाने पर पाकिस्‍तान की नई बनने वाली सरकार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के अविश्‍वास प्रस्‍ताव को खारिज किए जाने के स्‍पीकर के फैसले को रद करने के बाद नई सरकार के बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। इमरान खान 9 अप्रैल को अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर वोटिंग का सामना करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में इमरान खान की ओर से इस अभियान की शुरुआत हो सकती है। उन्‍होंने बताया कि नई सरकार के खिलाफ प्रत्‍येक प्‍लेटफार्म पर जोरदार प्रदर्शन करने की तैयारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान की पार्टी के सांसद और अन्‍य प्रांतों में विधायक सामूहिक इस्‍तीफा दे सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि पीटीआई के प्रमुख नेताओं की राय है कि नए चुनाव के लिए चुनाव सुधार बहुत जरूरी है और इस वजह से तत्‍काल इस्‍तीफा देना राजनीतिक रूप से घातक कदम हो सकता है क्‍योंकि इससे विपक्ष अपने मनमुताबिक कानून बना सकता है या उसमें बदलाव ला सकता है। यही नहीं इमरान खान की पार्टी कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है ताकि सरकार को गिराने की ‘विदेशी साजिश’ की जांच करने के लिए एक आयोग बनाया जा सके। हालांकि इसके बारे में फैसला कानूनी जानकारों से सलाह के बाद लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सत्‍तारूढ़ पार्टी ने फैसला किया है कि वह जनता के पास जाएगी। भविष्‍य में बनने वाली सरकार पर जनमत के जरिए दबाव बनाया जाएगा ताकि चुनाव सुधारों को अमलीजामा पहनाया जा सके और नए चुनाव कराए जाएं। उन्‍होंने कहा कि पार्टी देशभर में रैल‍ियां करेगी जिसका नेतृत्‍व इमरान खान करेंगे। सूत्रों ने कहा कि अगर नई सरकार ने केस दर्ज किए या गिरफ्तारियां की तो उसे जोरदार विरोध प्रदर्शन के जरिए करारा जवाब दिया जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नई सरकार विदेशी साजिश के आरोप की जांच पर कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के बाद फैसला करेगी। इस पूरे मामले को संसद के सामने पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि संयुक्‍त विपक्ष की ओर से शाहबाज शरीफ पाकिस्‍तान के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं। पीएम बनने के बाद शाहबाज अपनी नीतियों का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसले में फैसला सुनाया कि नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और राष्ट्रपति द्वारा निचले सदन को भंग करने के फैसले को खारिज कर दिया है। पीएम की सलाह संविधान और देश के कानून के विपरीत थी।
अदालत ने इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने के लिए नेशनल असेंबली को बहाल करने और शनिवार को अपना सत्र बुलाने का भी आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ, जिसमें जस्टिस मुनीब अख्तर, जमाल खान मंडोखेल, इजाजुल अहसान और मजहर आलम खान भी शामिल थे, ने फैसला सुनाया, जिसे पहले दिन में सुरक्षित रखा गया था। शीर्ष अदालत ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) के सचिव सहित उसके अधिकारियों को भी तलब किया। इससे पहले, मामले की सुनवाई के दौरान, बंदियाल ने अपने साथी न्यायाधीशों के परामर्श के बाद कहा कि यह स्पष्ट था कि प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने का उपाध्यक्ष का फैसला गलत था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें