पहले बाटा कंबल, फिर पुलिस की लाठी के दम पर कर रहा भू-अर्जन, ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

सिंगरौली। जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लंगा डोल थाना क्षेत्र के गांव अमरई खोह में इन दिनों उत्खनन के लिए भू अर्जन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसमें भू अर्जन की नीतियों का खुलासा किए बिना ही आदिवासी किसानों के भूमियों का नापी पैमाइश की जा रही है, जिसमें ग्रामीणों में आक्रोश की भावनाएं सड़कों पर प्रदर्शित हो रही हैं।
दरअसल सिंगरौली जिले के लंगा ढोल थाना क्षेत्र स्थित अमरोई खोह सहित 8 गांव आमडाड, अमराई खोह, बांसी बेरदह, बेलवार, घिरौली, झलारी, फाट पानी, सिर्सवाह को अदानी द्वारा कोल ब्लॉक के लिए अधिग्रहण किया जा रहा है। लेकिन अमरैल खोह के आदिवासी किसानों का आरोप है कि कंपनी द्वारा भू अधिग्रहण नियमों को ताक पर रखकर उनके जमीन की नाती की जा रही। उन्हें अभी तक जमीन के एवज में मुआवजा और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी नहीं दी गई है। पूछने और विरोध करने पर संबंधित थाने के अधिकारियों द्वारा उन पर एफ आई आर दर्ज करा दिया जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी और जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार भूमि अधिग्रहण नियम के तहत अधिग्रहित करने की अपील भी की गई। लेकिन इसके बावजूद भी जिला प्रशासन के अधिकारी और कंपनी के लोग एक भी बार उन्हें r&r पॉलिसी की जानकारी नहीं दी है। इसके बावजूद उनके घर और जमीन की नापी कर रहे हैं। इसी को लेकर ग्रामीण किसान आज सड़कों पर बैठकर दिन भर प्रदर्शन करते रहे।
किसानों का कहना है कि हमारे पास कृषि एवं महुआ फूल, तेंदूपत्ता के अलावा अन्य कोई संसाधन नहीं है। अगर कंपनी भूमि का अर्जुन करती है तो हमें स्थाई रूप से जीविकोपार्जन हेतु नौकरी पुनर्वास की व्यवस्था भूमि चिकित्सा स्वास्थ्य व शिक्षा की व्यवस्था मिलनी चाहिए। यहां तक कि पड़ोस के गांव में कंपनी द्वारा कोल उत्खनन का कार्य प्रारंभ ही कर दिया गया है, जिसमें ग्रामीणों को ना ही सही ढंग से मुआवजा मिल पाया है ना ही पुनर्वास की सुविधाएं। ऐसी परिस्थिति में हम लोग संशय में है कि कहीं कंपनी के ठगी का शिकार न हो जाएं।
हालांकि एसडीएम विकास सिंह का कहना है कि धारा 12 लगा दी गई है और अब नियमतः किसानों के जमीन और घर की नापी की जा सकती है। वहीं किसानों को जिला प्रशासन के मंशा को लेकर कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें