परिवारवादी लोग जाति के नाम पर फैला रहे जहर : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि ये परिवारवादी अब जाति के नाम पर जहर फैला रहे हैं। ऐसे लोग कुर्सी के लिए अपने ही परिवार से लड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को हरदोई में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रैली करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा सहित अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ” साल 2014 से लेकर 2017 के बीच यूपी में इन परिवारवादियों ने एक भी काम में मेरा साथ नहीं दिया। अब यह लोग जाति के नाम पर जहर फैला रहे हैं। मुझे बताइए यूपी का मैं सांसद हूं यूपी में कोई काम नहीं करने दिया। ऐसे लोगों को फिर से लाओगे तो मुझे काम करने देंगे क्या। आपका भला करने देंगे क्या, माताओं बहनों की सेवा करने देंगे क्या।”

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सपा की सरकार में शौचालय बने 34 हजार, और योगी जी के आने के बाद पांच लाख शौचालय बने। यह पैसा कहां जाता था। इसके अलावा योगी जी की सरकार आई तो पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडर दिए। अभियान चलाकर हर घर गरीब के घर तक बिजली पहुंचाया। नए बिजली कनेक्शन दिए। लूटमार पर पूरी तरह से लगाम लगाया। ये बातें आपको याद रखनी होंगी।

उन्होंने कहा, “आपके गांव में कितने घंटे बिजली आती थी। मुझे बराबर याद है यूपी में बिजली अगर आती तो खबर बन जाती थी। एक जमाने में, बिजली का जाना स्वाभाविक था। मेहमान की तरह बिजली आती थी। एक बार अगर ट्रांसफार्मर जल गया तो कितने महीने लग जाते थे और कितने बाबुओं के पैर पकड़ने पडते थे। कितना प्रसाद चढ़ाना पड़ता था। यह घोर परिवारवादी आपको बिजली नहीं बिजली का झटका देने को तैयार हैं। जिनके काले कारमाने अंधेरे में चलते थे व अंधेरे का झटका देने को तैयार हैं।”

उन्होंने कहा, ” यूपी में त्योहार को मनाने से रोकने वालों को दस मार्च को जनता जवाब देगी। त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाता था, जिससे यहां की जनता अपने त्योहार न मना पाए। योगी सरकार ने लोगों को उनका अधिकार दिलाया।”

मोदी ने कहा, “आप याद करिए, पांच साल पहले माफिया वादियों ने यूपी का क्या हाल बना दिया था, व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था। राहजनी, छिनैती, लूट आम बात हो गई थी। दीया बरे घर लौट आओ, हरदोई वालों ने वो दिन देखे हैं। कैसे लोगों ने कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट दे रखी थी। हमारी माताएं परेशान रहती थीं कि बेटे-बेटी घर से निकले हैं वह शाम को सुरक्षित घर लौट आएं। कोई दुर्घटना न हो जाए। अपराधियों का पूरा संरक्षण होता था।”

प्रधानमंत्री ने सपा और बसपा की सरकारों पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, ” डबल इंजन की सरकार ने इनके गोरखधंधे का शटर गिरा दिया। स्वामित्व योजना के तहत जमीन की नपाई हो रही है और जमीन के मालिक को मालिकाना हक दिया जा रहा है। यानी दबंगई और कब्जे का खेल खत्म। यूपी में हमारी सरकार 23 लाख से ज्यादा प्रापर्टी कार्ड का वितरण कर चुकी है और यह काम आगे चलता रहेगा। योगी सरकार आने के बाद यह कार्य और तेजी से रफ्तार पकड़ेगा। परिवारवादी, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कभी गरीबों का भला नहीं कर सकते। “

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन राज्यों को मिलेगा फायदा     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भागने की आशंका, भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी ‘श्यामू’ को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ले जाने दिया गया हाथी     |     CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं     |     Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे मिलता है पोषण आहार     |     Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल     |     Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके पर किया निराकरण     |     Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भारी मात्रा में पाउडर जब्त     |     Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया डीजल     |     Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें