परिवारवादियों ने रक्षा उद्योग को किया बर्बाद: प्रधानमंत्री

बस्ती| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछली सरकारों ने विदेश से सामान मंगवाने पर जोर दिया। इन लोगों को दूसरे देश पर निर्भर रहना अच्छा लगता है। उनको एक ही बात नजर आती है कमीशन। इन घोर परिवारवादियों ने देश के रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया। अब उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा डिफेंस कॉरडिोर बन रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री बस्ती जिले के पॉलिटेक्निक मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “राष्ट्रभक्ति और परिवार भक्ति में यह फर्क होता है। इन घोर परिवारवादियों ने दशकों तक हमारी सेना को भी पूरी तरह विदेशों पर निर्भर रखा। देश के रक्षा उद्योग को बर्बाद कर दिया। अब उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा डिफेंस कॉरडिोर बन रहा है। हमारे पास तेल के कुएं है। हम सारा कच्चा तेल बाहर से मंगाते हैं। इन लोगों ने कभी ध्यान ही नहीं दिया है।”

मोदी बोले, “हम गरीब को पांच लाख रुपये तक का इलाज देते है, राशन व टीका मुक्त लगााते हैं तो सबका विकास होता है। इस देश का हर नागरिक मेरा परिवार है। इसलिए बिना किसी भेदभाव व पक्षपात के सरकार गरीब को छत देती है लेकिन घोर परिवारवादी को सिर्फ अपना परिवार ही दिखता है। ऐसे लोगों को सत्ता से हमेशा दूर रखना है। इसलिए लोगों को एकजुट रहते हुए भाजपा को मतदान करना होगा। पहले मतदान फिर बाकी काम।”

उन्होंने कहा, “आज 5वें चरण का मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा-एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली सरकार पर एक और ठप्पा लगाने वाला है। यूपी को दंगामुक्त बनाए रखने के लिए, यूपी को गुंडामुक्त बनाए रखने के लिए, यूपी के विकास के लिए, लोगों का भरपूर आशीर्वाद हमें मिल रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश अपने सपूत को याद कर रहा है। कल बालाकोट एयर स्ट्राइक के तीन साल पूरे होने पर देश ने अपने वायुसेना के पराक्रम को भी याद किया। हमारे शूरवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में ही घुसकर मारा था। भारत का ये पराक्रम, दिल्ली और यूपी में बैठे कुछ घोर परिवारवादियों को पसंद नहीं आता। ये लोग आज भी हमारी सेनाओं से सबूत मांगते हैं, उनके सामथ्र्य पर विष्वास नहीं करते। इसलिए ऐसे लोगों से यूपी की जनता को बहुत सतर्क रहना है।”

उन्होंने कहा कि इस समय जो वैश्विक हालात हैं, उन पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। भारत ने हमेशा अपने प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जहां भी संकट आया, हमने अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

पीएम मोदी ने कहा, “ऑपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से भी हजारों भारतीयों को वापस ला रहे हैं। हमारे जो बेटे-बेटी अभी भी वहां हैं उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ अपने घर पहुंचाने के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। आज का ये दौर भारत को, हर भारतवासी को एक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है। ये समय भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर व आत्मनिर्भर बनाने का है। ये समय जात-पात से ऊपर उठकर, छोटी से छोटी बातों से ऊपर उठकर, राष्ट्र के साथ खड़े होने का है।”

मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कबीर जी घोर परिवारवादियों के लिए बहुत पहले कह गए थे। दुर्बल को न सताइए, जाकी मोटी हाय। गरीब की इसी हाय ने 2014 में इन्हें झटक दिया, 2017 में पटक दिया, 2019 में साफ कर दिया। अब 2022 में तो इन्हें अपनी ही सीट बचाने के लाले पड़ गए।

सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2017 में जिन्हें साथ लेकर घूमते थे, 2019 में उनका साथ छोड़कर दूसरों का साथ ले लिया। फिर उनका साथ छोड़ दिया, 2022 में नए साथी लेकर आ गए। जो अपने साथियों को छोड़ देते हैं, वो आपका साथ देंगे क्या? बस्ती समेत ये पूरा क्षेत्र जो कभी फैक्टरियों-मिलों के लिए जाना जाता था, उन पर ताले इन्होंने ही लगवाए। गन्ना किसानों, बुनकरों को भी इन घोर परिवारवादियों ने बेहाल कर दिया था। योगी की सरकार ने मुंडेरवा-पिपराइच चीनी मिल का तोहफा दिया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें