पढ़िए किस मामले में अदालत ने कहा आपराधिक न्याय तंत्र को पुलिस विभाग और उसके अधिकारियों की दया पर नहीं छोड़ा जा सकता

पीठ ने इस प्रवृत्ति को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। पीठ ने उक्त टिप्पणी थाना नबी करीम में दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले को रद करने की मांग वाली याचिका पर की।

नई दिल्ली [विनीत त्रिपाठी]। एक आपराधिक मामले में जांच अधिकारी के अदालत में पेश नहीं होने की प्रवृत्ति को दिल्ली हाई कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए अहम टिप्पणी की है। न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह की पीठ ने कहा कि आपराधिक न्याय तंत्र को पुलिस विभाग और उसके अधिकारियों की दया पर नहीं छोड़ा जा सकता है। जांच अधिकारी लापरवाही के कारण मामलों को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं और पूरी व्यवस्था ठप हो जाती है।

पीठ ने मध्य जिला के डीसीपी को व्यक्तिगत रूप से मामले को देखने का निर्देश देते हुए कहा कि दस दिनों के भीतर संबंधित अधिकारी का लिखित स्पष्टीकरण लेकर हलफनामा दाखिल करें। अगर उक्त समयावधि के बीच ऐसा नहीं किया गया तो 24 फरवरी को डीपीपी को अगली सुनवाई पर पेश होना होगा। पीठ ने इस प्रवृत्ति को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। जांच अधिकारी न्यायालय के समक्ष पेश होने से बच रहे हैं। पीठ ने उक्त टिप्पणी थाना नबी करीम में दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले को रद करने की मांग वाली याचिका पर की।

याचिका पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई के दौरान पहली काल पर पुलिस विभाग की तरफ से कोई पेश नहीं हुआ। दूसरी काल पर एक सब इंस्पेक्टर पेश हुए। अतिरिक्त लोक अभियोजक के पूछने पर बताया गया कि जांच अधिकारी तारीख पर उपलब्ध नहीं है। अतिरिक्त लोक अभियोजक ने सूचित किया कि अतिरिक्त एसएचओ को इस मामले में पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन पेश नहीं हुए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     श्री हनुमान बालाजी मंदिर में अन्नकूट महापर्व का भव्य आयोजन, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति और मानवता की सेवा का संदेश     |     भारत में शराब की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े: कर्नाटक पहले स्थान पर, दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा     |     दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी     |     मुंबई के कांदिवली में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी     |     small savings schemes 2026, fixed deposit interest rates, डाकघर बचत योजनाएं, बैंक एफडी तुलना.     |     साइबर हमलों से निपटने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए दो नए सिक्योरिटी टूल्स, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां करेंगे दूर     |     वर्ल्ड डायबिटीज डे विशेष: खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से कैसे कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? जानिए एक्सपर्ट की सलाह     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें