पंजाब में प्रियंका गांधी की रैली में रूठे नवजोत सिंह सिद्धू, संबोधन से किया इन्कार

Punjab Election 2022: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की रैली में पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू खफा नजर आए। नवजोत सिंह सिद्धू मंच पर तो मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने रैली को संबोधित करने से इन्कार कर दिया। प्रियंका गांधी आज पंजाब में चुनाव रैलियों को संबोधित कर रही हैं। पहले उन्होंने कोटकपूरा में रैली की और अब धूरी में रैली कर रही हैं।

बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार के दौरान खुद को सीएम चेहरे के रूप में पेश कर रहे थे और अपना अलग एजेंडा पंजाब माडल के रूप में दे रहे थे। राहुल गांधी के रैली के दौरान सिद्धू ने मंच से सीएम चेहरा देने की मांग उठाई तो राहुल ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं व जनता की राय लेंगे। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस एलान कर दिया गया। जिस दिन सीएम फेस का एलान हुआ अंत समय तक सिद्धू यही मान रहे थे कि राहुल उनका नाम लेंगे। सिद्धू को प्रियंका गांधी का नजदीकी माना जाता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद प्रियंका के कहने पर ही सिद्धू की पार्टी में एंट्री हुई थी।

रैली को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि भगवंत मान के खिलाफ चुनाव मैदान में कांग्रेस से गोल्डी हैं। कहा कि भगवंत मान का पता नहीं कि कब व शराब पीकर बह जाएं। वह लोगों से लड़ते रहते हैं। गुरु घर भी शराब पीकर चले जाते हैं। कहा कि यहां से गोल्डी को चुनो। वह उन्हें कद्दावर मंत्री बनाएंगे। चन्नी ने पूर्व की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर भी निशाना साधा कहा कि कैप्टन ने पंजाब की वित्तीय हालत खराब कर दी।

रैली के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ा एलान किया। कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर घर को वर्ष में आठ सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।  महिलाओं को 1100 रुपये दिए जाएंगे। चन्नी ने कहा कि पंजाब में रोजगार न होने के कारण युवा वर्ग पंजाब को छोड़कर विदेशों में जा रहा है, लेकिन मेरी इच्छा है कि केंद्र सरकार जहां पर 200000 करोड रुपए से रोजगार के संसाधन पैदा करें, ताकि पंजाब के युवक अपने परिवारों को छोड़कर विदेशों में न जाएं। चन्नी ने कहा कि पंजाब में वह छह महीने में कोई कच्चा मकान नहीं रहने देंगे।

रैली को संबोधित करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब की एक खासियत है यहां के लोग जिगरे के उपासक हैं। मुझे मस्का लगाने की आदत नहीं, मैंने इसकी कीमत चुकाई है। हाथरस में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। राहुल व प्रियंका वहां जा रहे थे। उनको मिलने नहीं दिया गया। इसके बावजूद प्रियंका गांधी झांसी की रानी की तरह खूब लड़ी और जनता की आवाज को उठाया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का ‘प्लान’, 40 दिन में की 70 बार चोरी     |     राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हिरासत में     |     मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: ‘ऑपरेशन Cy-वज्र’ के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा     |     गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव     |     Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान     |     छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप     |     Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार     |     ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है ‘जिम्नास्टिक बेल्ट’     |     Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छुट्टी?     |     Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर ‘आसमानी आफत’, भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थिति     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें