पंजाब में कम मतदान के रहे ये प्रमुख पांच कारण, राजनीतिक पार्टियों का गणित बिगड़ा

Punjab Election 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में पिछली बार के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत कम रहा। इससे राजनीतिक दलों का चुनावी गणित बिगड़ गया है। राजनीतिक विश्लेषक राज्य में कम मतदान के पांच प्रमुख कारण मानते हैं।

इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। Punjab Election 2022: पिछले दो विधानसभा चुनाव में करीब 78 प्रतिशत मतदान करने वाले पंजाबी इस बार करीब 72 प्रतिशत (71.95 प्रतिशत) मतदान ही कर पाए। ग्रामीण सीटों पर जमकर वोटिंग हुई, लेकिन शहरी सीटों पर ऐसा संभव नहीं हो सका। राजनीतिक विश्लेषकों का इस पर अपना-अपना तर्क है।

ढ़ाई दशकों से ज्यादा पंजाब की राजनीति पर नजर रखने वाले पंजाब यूनिवर्सिटी के राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर आशुतोष कुमार मतदान कम होने के पीछे पांच कारण मानते हैं। उनके अनुसार झूठे वादों से निराशा, कद्दावर नेताओं की कमी और युवाओं का पलायन मतदान कम होने का बड़ा कारण रहा। कुछ सीटों पर हुए भारी मतदान को लेकर कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे इस बार लोगों ने पूरे राज्य को एक यूनिट न मानकर प्रत्याशी को देख व विधानसभा क्षेत्र के आधार पर वोट किया।

झूठे वादे पर भरोसा नहीं

पार्टियों की तरफ से किए जा रहे झूठे वादों पर भरोसा नहीं किया। उन वादों के पीछे लगकर मतदान करने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। शहरी मतदाता इस बार झांसे में नहीं आए।

कोई लहर नहीं

लोगों में राजनीतिक पार्टियों की कारगुजारी को लेकर निराशा थी। पंजाब में पिछली बार की तरह कोई लहर भी नहीं थी। पिछले चुनाव में आम आदमी पाटी के प्रति जो लहर थी, वह वापस उन्हीं पर आ पड़ी।

कद्दावर नेताओं की कमी

इस बार कोई कद्दावर नेता लीड नहीं कर रहा था। पिछले चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह बड़ा चेहरा थे जिनको लोगों ने बड़े स्तर पर मौका दिया। इस बार वह भी मात्र 34 सीटों पर लड़ने के कारण लीड करने में असफल रहे। उनके अलावा कोई बड़े कद का नेता ऐसा नजर नहीं आया जो वोटों को मोबलाइज कर पाता।

जाति फैक्टर का प्रभाव कम पड़ा

कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के अनुसूचित जाति के होने के कारण उनके नाम पर दांव खेला, लेकिन वोट प्रतिशत देखकर नहीं लग रहा कि दलित उनके प्रति कंसोलिडेट हुए हैं। अगर ऐसा होता तो निश्चित रूप से वोट प्रतिशत काफी बढ़ता।

एनआरआइ भी नहीं आए

युवाओं का विदेश में पलायन भी एक कारण रहा। बहुत से वोटर ऐसे हैं जिनका वोट यहां बना है लेकिन वह इस समय विदेश में हैं। एनआरआइ वोटरों का हतोत्साहित रहना भी एक कारण है। पिछली बार की तरह एनआरअइ वोट करने नहीं आए।

बदलाव के लिए वोट नहीं किया गया : डा. प्रमोद

कई सालों से चुनावी विश्लेषण करने वाले इंस्टीट्यूट आफ डेवलपमेंट एंड कम्यूनिकेशन (आइडीसी) के डायरेक्टर डा. प्रमोद कुमार अलग राय रखते हैं। उनका मानना है कि इस बार वोटर ने बदलाव के लिए वोट नहीं किया। जब वोटर बदलाव के मूड में होता है तो ज्यादा मतदान होता है और कम मतदान सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि 19 से 20 सीटें ऐसी हैं जो वोट प्रतिशत बहुत गिरा है इसका अर्थ है कि लोग बदलाव के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने युवाओं के विदेश में हो रहे पलायन को लेकर अपना पक्ष रखा कि उन्हें विदेश में जाने से रोका जाए और यहां उनके लिए संसाधन पैदा किए जाएंगे। पंजाब के युवा ने इस दलील पर निराशा व्यक्त की दिखाई पड़ती है। लगता है कि पार्टी को पंजाब की पहचान नहीं है। पंजाबी तो 1875 से ही अपने आपको एक्सप्लोर करने के लिए विदेश में जा रहे हैं। उन्हें यहां रोकने की बात करने को लोगों ने नेगेटिव सेंस में लिया गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें