पंजाब के कई जिलों में छाए बादल, 24 घंटे में बारिश होने की संभावना पंजाब By Nayan Datt On Feb 24, 2022 जालंधर। जालंधर और पठानकोट में मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। पूरे दिन तेज हवाएं भी चली। कुछ पल के लिए दिन में धूप निकली लेकिन फिर बादल छा गए। इस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में चंडीगढ़, हरियाणा के अलावा पंजाब के कई क्षेत्रों में हल्की से लेकर भारी वर्षा हो सकती है। यह भी पढ़ें Bathinda Police Encounter: फिरौती मामले में बठिंडा पुलिस की… Jan 17, 2026 Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का कहर, 21 जनवरी तक… Jan 17, 2026 पठानकोट में बीते कुछ दिनों से दिन में तेज धूप खिलने के चलते अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास जा पहुंचा था पर मंगलवार और बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और मंगलवार रात को हुई तेज बारिश के बाद मौसम ने अचानक तेवर बदले और लोगों को फिर से ठंड ने सताया। मौसम विभाग की मानें तो अब 27 फरवरी को ही मौसम साफ होने की संभावना है। 26 फरवरी तक दिन में बादल छाए रहने और कुछेक इलाकों में हल्की बूंदाबादी होने की संभावना जताई गई है। Share