पंजाब की जनता ने दिल्ली सरकार के ‘केजरीवाल मॉडल’ को स्वीकार: मनीष सिसोदिया देश By Nayan Datt On Mar 10, 2022 नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों से अति उत्साहित आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि पंजाब की जनता ने दिल्ली सरकार के ‘केजरीवाल मॉडल’ को स्वीकार किया है। यह भी पढ़ें West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन… Sep 12, 2026 Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में… Sep 12, 2026 सिसोदिया ने पंजाब विधानसभा चुनावों के प्रारंभिक रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने शासन के ‘केजरीवाल मॉडल’ को एक अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि आज यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुका है। यह आम आदमी की विजय है। पंजाब विधानसभा के ताजा रुझानों के अनुसार राज्य की कुल 117 सीटों में से 87 पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है जबकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी 14 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी चार, शिरोमणि अकाली दल नौ, बहुजन समाज पार्टी दो तथा निर्दलीय एक विधानसभा क्षेत्र में आगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस किसी भी सीट पर करीब साढे 11 बजे तक बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हुई है। Share