पंजाब कांग्रेस में जल्दी ही आने वाला है बड़ा भूचाल 

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सियासी दल एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को लेकर कयासबाजी का दौर कम नहीं हो पा रहा है। चरणजीत सिंह चन्‍नी को कांग्रेस का सीएम फेस घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के रुख पर सबकी निगाहें टिक गई हैं, इसी बीच पार्टी की चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ के सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की घोषणा से कांग्रेस को जबरदस्‍त झटका लगा है। ऐसे में पंजाब भाजपा के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक बयान ने सनसनी फैला दी है।
शेखावत ने दावा किया है कि पंजाब कांग्रेस में जल्‍द ही बड़ा भूचाल आनेवाला है। भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि कांग्रेस में अभी भूचाल आना बाकी है। कांग्रेस की स्थिति यह है कि चुनाव के बीच में ही सुनील जाखड़ ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया। जबकि कांग्रेस के पूरे चुनावी कंपेन की जिम्मेदारी जाखड़ पर थी। वह ही कंपेन कमेटी के चेयरमैन हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस अंतरकलह से जूझ रही है। नवजोत सिंह सिद्धू क्या कह रहे हैं या नहीं कह रहे हैं, इस पर वह कोई कमेंट नहीं करेंगे, लेकिन कांग्रेस में जल्‍द ही बड़ा भूचाल आने वाला है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे द्वारा ईडी से पूछताछ में यह खुलासा करने के बाद कि उनके पास से जो पैसा पकड़ा गया है, वह रेत कारोबार व ट्रांसफर पोस्टिंग का का था, शेखावत का कहना है कि सारी बाते पंजाब के लोगों के सामने आ गई है। यह सब जानते-बूझते कांग्रेस ने चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है।
चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने से कांग्रेस का भला नहीं होने वाला। अभी तक जाखड़ ने ही सक्रिय राजनीति से किनारा किया है, अभी असली भूचाल तो आना बाकी है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि असली भूचला क्या आ सकता है।
सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव के मौके पर फरलो पर छोड़े जाने को लेकर उठ रहे सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा हमारी आदत हो गई है कि हम हरेक घटना को राजनीति के चश्मे से देखते है। यह कोर्ट का मामला है और इसे हरियाणा के प्रशासन को देखना है। शेखावत ने कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहले ही कह चुके हैं कि इस फैसले में उनकी सरकार का कोई लेना देना नहीं है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के लिए जारी किए गए संकल्प पत्र के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह  के उपस्थित नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, उनकी अपनी कुछ व्यस्तताएं रही थीं। इसे किसी अन्य रूप में नहीं देखना चाहिए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी     |     दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कैपिटल खर्च     |     जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज     |     पेपर लीक के ‘Proceeds of Crime’ की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो सकती है बड़ी एंट्री     |     केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— “राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैलाना चाहते हैं अराजकता”     |     मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन बिल?     |     दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— “First in My Bloodline” हर बेटी के सशक्तिकरण की वास्तविक पहचान     |     दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम मोदी को घेरा     |     महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी’ के तहत 803 प्रोएक्टिव FIR दर्ज     |     ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें