नौ लोगों की मौत, 57 घायल 

कीव । रूस यूक्रेन युद्ध का रविवार को 18वां दिन है। रूस-यूक्रेन की जंग थमने की बजाय बढ़ती जा रही है। युद्ध के 18वें दिन रूसी सेना लगातार हमले कर रही हैं, जिससे यूक्रेन के अधिकतर शहर जल रहे हैं। हालात यह है कि लगातार हो रही गोलाबारी से सरकारी इमारतें और घर तबाह हो गए हैं। मेयर रुस्लान मार्टसिंकिव के हवाले से बताया कि रूसी सेना ने 13 मार्च को इवानो-फ्रैंकिवस्क एयरबेस पर हमला किया। मार्टसिंकिव ने बताया कि एयरबेस को लगातार दूसरे दिन रूस ने निशाना बनाया है। उन्होंने एयरबेस के करीब रहने वालों से स्थानांतरित होने का आग्रह किया है। साथ ही रूसी सैनिकों ने कीव में ग्रीन कोरिडोर के जरिए रेस्क्यू कर रही महिलाओं और बच्चों पर गोली चला दी, जिसमें एक बच्चे सहित 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, युद्ध के 18वें दिन यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। ल्वीव और खेरसान में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई है।
स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव के बाहर एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर कई हवाई हमले किए। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 57 लोग घायल हुए है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बेलारूस के शहर मोजियर, होमेल और नारौलिया में मुर्दाघर रूसी सैनिकों के शवों से कथित तौर पर भरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रूसी सैनिकों के शवों को ट्रकों से लाया जा रहा है। इसके बाद ट्रेन या हवाई जहाज से इन शवों को रूस भेजा जा रहा है।
वहीं ल्वीव क्षेत्रीय प्रशासन के हवाले से बताया कि रूसी सेना ने 13 मार्च को ल्वीव ओब्लास्ट में इंटरनेशनल सेंटर फार पीसकीपिंग एंड सिक्योरिटी मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर करीब आठ मिसाइलें दागीं हैं। हालांकि, अभी हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क में धमाकों की आवाज सुनी गई है। साथ ही इन शहरों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है और स्थानीय निवासियों को निकटतम आश्रय में जाने के लिए कहा गया है।
वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष जारी हैं, और आगे भी बढ़ सकता है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के पास रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए कोई नहीं है। बाइडेन की सभी कमजोरी, कायरता और अक्षमता के बावजूद, यूक्रेन में इस त्रासदी को समाप्त करने के लिए उसके पास अभी भी एक रास्ता है। बिना अमेरिकियों को एक भीषण और बहुत खूनी युद्ध में फंसाए। ट्रम्प ने सुझाव दिया कि वाशिंगटन को मास्को को उग्र परिणामों के साथ धमकी देनी चाहिए।
इसी बीच यूक्रेन के लगभग हर क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। आशंका हैं, कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन के इन शहरों में हमले कर सकता है। इनमें खार्किव, क्रामटोर्स्क, स्लोवियनस्क, विन्नित्सिया, कीव, पोल्टावा, जाइटामिर, खमेलनित्स्की, किलिया, युजने, चेर्नोमोर्स्क, बिलाइवका और अवदिवका में सायरन सुनाई दिए गए हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन में युद्ध की स्थिति पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेनेट के साथ चर्चा की। साथ ही उन्होंने मेलिटोपोल मेयर की रिहाई के लिए उनकी मदद भी मांगी। जेलेंस्की ने ट्वीट कर बताया कि इजराइल के पीएम के साथ बातचीत जारी है। हमने रूस के हमले और शांति वार्ता की संभावनाओं के बारे में बात की। हमें नागरिकों के खिलाफ हो रहे दमन को रोकना चाहिए। मेलिटोपोल के बंदी मेयर और स्थानीय लोगों की रिहाई में सहायता करने के लिए उनसे कहा है।
रुस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन में रूस के रुख को सभी यूरोपीय देशों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। उन्होंने अमेरिका और उसके नाटो एवं यूरोपीय सहयोगियों के बीच एकता पर प्रकाश डालकर कहा कि गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत इसकी एकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका नाटो गठबंधन के बचाव में यूक्रेन के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम     |     जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण     |     धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी     |     रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने लगीं सांसें     |     Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन नदी का पानी     |     Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की युवती, आर्य समाज में रचाई शादी     |     Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप     |     Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार तक फैले थे तस्करी के तार     |     Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया सागर-कानपुर मार्ग     |     Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें