नेपाल ने भी डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए यूपीआई (UPI) को अपनाया

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने गुरुवार को कहा कि नेपाल भारत की यूपीआई सिस्टम को अपनाने वाला पहला देश बन गया है, जिससे पड़ोसी देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उल्लेखनीय मदद मिलेगी एनपीसीआई की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड  ने नेपाल में सेवाएं देने के लिए गेटवे पेमेंट्स सर्विस (जीपीएस) और मनम इन्फोटेक के साथ हाथ मिलाया है जीपीएस नेपाल में अधिकृत भुगतान सिस्टम परिचालक है मनम इन्फोटेक नेपाल में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस को लागू करेगी NPCI ने एक बयान में कहा कि इस गठजोड़ से नेपाल में लोगों के लिए सुविधा बढ़ेगी और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा

नेपाल, भारत के बाहर पहला देश होगा, जिसने नकद लेनदेन के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने वाले भुगतान मंच के रूप में यूपीआई को अपनाया है जीपीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश प्रसाद मनंधर ने कहा कि यूपीआई सेवा ने भारत में डिजिटल भुगतान के मामले में अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव डाला है उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि यूपीआई नेपाल में डिजिटल अर्थव्यवस्था को बदलने और कम नकदी वाले समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा’NIPL के सीईओ रितेश शुक्ला ने बयान में कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि यह पहल एनआईपीएल की तकनीकी क्षमताओं और वैश्विक स्तर पर अपनी बेमिसाल पेशकश को बढ़ाने में मददगार होगी.’’यूपीआई ने 2021 में 940 अरब डॉलर के 3,900 करोड़ वित्तीय लेनदेन को सक्षम किया, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 31 फीसदी के बराबर है

क्या होता है UPI- UPI एक बैंकिंग सिस्टम है इसकी मदद से पेमेंट ऐप पर पैसों के लेन-देन किए जा सकते हैं यूपीआई की मदद से आप कहीं पर भी, किसी के भी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं यूपीआई की मदद से पेमेंट के अलावा भी कई और काम किए जाते हैं वर्तमान में आप BHIM, Phone Pay, Google Pay, Mobikwik, Paytm जैसे कई ऐप की मदद से UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं मोबाइल से किसी दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या UPI का इस्तेमाल किया जाता है यह ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो कई बैंक अकाउंट को एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये रकम ट्रांसफर करने की इजाजत देता है इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने विकसित किया है इसका नियंत्रण रिजर्व बैंक और इंडियन बैंक एसोसिएशन के हाथ में है

NPCI इस समय यूपीआई लाइट पर काम कर रहा है यूपीआई लाइट की मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पेमेंट किया जा सकता है इसका फायदा देश के उन ग्रामीण इलाकों के करोड़ों लोगों को होगा, जहां ठीक से इंटरनेट नहीं चल पाता है यूपीआई लाइट के जरिए कोई भी व्यक्ति फीचर फोन से डिजिटल पेमेंट कर पाएगा जानकारों के अनुसार यूपीआई लाइट का उपयोग सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में 200 रुपए से कम के पेमेंट्स के लिए होगा यहां आपको बता दें कि आरबीआई पहले ही 5 जनवरी को बिना इंटरनेट कनेक्शन के 200 रुपए तक के डिजिटल पेमेंट्स की अनुमति दे चुका है

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Maharashtra Civic Polls Result: मुंबई में चला जनता का चाबुक, फेल हुआ बड़े परिवारों का ‘विरासत कार्ड’; नवी मुंबई में कपल्स का जलवा     |     BMC Election Result 2026: मुंबई मेयर पद के लिए शिंदे सेना ने चली चाल, ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फॉर्मूले की मांग; बीजेपी में खलबली     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! सुल्तानपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |     क्या विदेशी दबाव में काम कर रही सरकार? सुप्रीम कोर्ट ने संधियों पर उठाए सवाल, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा और जनता का हित सर्वोपरि     |     Madhepura Road Accident: मधेपुरा में बेकाबू हाइवा ने कार को रौंदा, 4 युवकों की मौके पर ही मौत; इलाके में मचा कोहराम     |     दिल्ली वाटर अपडेट: लखवार-रेणुकाजी बांधों से बढ़ेगी पानी की सप्लाई, दशकों से लटकी परियोजनाओं पर लगी मुहर     |     Delhi Politics: बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने CM आतिशी को घेरा, वायरल वीडियो को बताया असली; आम आदमी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप     |     Check Bounce Case: सजा का ऐलान होते ही अदालत से फरार हुआ दोषी, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी; पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी     |     गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी साये में देश! दिल्ली समेत कई बड़े शहर आतंकियों के निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट     |     विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना! मुस्लिम परिवारों ने दान की थी जमीन, पेश की कौमी एकता की मिसाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें