नियमित टीकाकरण के चलते इंदौर में आज सुस्त रहेगा कोरोना टीकाकरण

इंदौर । मंगलवार को नियमित टीकाकरण के चलते कोरोना टीकाकरण अभियान ठंडा ही रहेगा। इक्का-दुक्का टीकाकरण केंद्रों को छोड़कर ज्यादातर जगह कोरोना टीकाकरण नहीं होगा। जिले में अब भी हजारों की संख्या में लोग हैं जो बारी आने के बावजूद टीका नहीं लगवा रहे हैं। सतर्कता डोज को लेकर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इधर किशोरों का टीकाकरण अभियान भी सुस्त पड़ा है। हजारों किशोर हैं जिन्हें अब तक कोरोना का दूसरा टीका ही नहीं लगा है।

जिले में 15 से 17 आयुवर्ग के दो लाख के लगभग बच्चों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। तीन जनवरी से शुरू हुए अभियान के पहले तीन दिन में ही जिले में एक लाख से ज्यादा किशोरों ने टीका लगवा लिया था लेकिन इसके बाद अभियान कभी पहले जैसी गति नहीं पकड़ सका। दरअसल शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग ने स्कूली शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर स्कूलों में टीकाकरण केंद्र खोल लिए थे। इसका फायदा यह हुआ कि किशोरों ने अपनी-अपनी स्कूल जाकर टीका लगवा लिया।

टीके को लेकर किशोरों के मन में आशंका और भय था जिसे स्कूल के शिक्षकों ने समझाइश देकर कम कर दिया था, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में टीकाकरण केंद्र नहीं बना रहा है। यही वजह है कि अब भी हजारों की संख्या में किशोर हैं जिन्हें दोनों टीके नहीं लग सके हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट्टैयन ने दिया बयान     |     Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बरामद     |     दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग     |     Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गिरफ्तार     |     Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा     |     Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी     |     Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘ऋषि अरबिंदो’ रखने की मांग, BJP विधायक के बयान पर TMC का पलटवार     |     Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में ‘ऑपरेशन चक्र-VI’, 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेमारी कर 3 गिरफ्तार     |     सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते हैं ग्रामीण     |     बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिकायत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें