निम्रत कौर ने फिल्म दसवीं के लिए देसी स्ट्रीट फूड खाकर बढ़ाया 15 किलो वजन मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म दसवीं 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म में यामी गौतम और निम्रत कौर भी हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो बड़ी उम्र में दसवीं पास करने की कोशिश करता है। मूवी में निम्रत बिमला देवी का रोल निभा रही हैं। वह गांव की महिला बनी हैं। इस रोल के लिए उन्हें वजन भी बढ़ाना पड़ा। उन्होंने शूट शुरू होने के 3 महीने पहले वजन बढ़ाना शुरू किया था। उन्होंने ट्रेनर की मदद से वजन बढ़ाया। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि वह क्या खाती थीं। यह भी पढ़ें ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग पूरी: रोहित शेट्टी की… Sep 6, 2026 Hanuman Ansh Vs Toxic: ‘मिर्जापुर’ के तूफान में… Sep 5, 2026 अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं सुर्खियों में है। इसकी कास्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फिल्म के लिए लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा रही है। इस बीच खबर है कि निम्रत कौर ने बिमला देवी के रोल के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया है। निम्रत ने शूट के पहले वजन बढ़ाना शुरू किया था। कोरोना के चलते शूटिंग रुक गई तो उन्हें बढ़े वजन के साथ ही रहना पड़ा। यह भी ध्यान रखना पड़ा कि वजन कम न हो। शूटिंग पूरी होने के बाद धीरे-धीरे उन्होंने अपना वजन घटाया। Share