नागार्जुन ने 1 हजार एकड़ के जंगल को लिया गोद मनोरंजन By Nayan Datt On Feb 20, 2022 साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने तेलंगाना सीएम के जन्मदिन के अवसर पर 1 हजार एकड़ का जंगल गोद लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, मुख्यमंत्री जी आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, चेंगींचेरला फॉरेस्ट एरिया के एएनआर अर्बन पार्क को अक्किनेनी परिवार ने गोद लिया है। अक्किनेनी परिवार ने जंगल के डेवलपमेंट के लिए 2 करोड़ रुपए भी दान किए हैं। Share