नवजोत सिंह सिद्धू के प्रचार में उतरी बेटी राबिया, कहा- चन्नी पापा के सामने खड़े होने लायक भी नहीं

अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव प्रचार के लिए उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी सक्रिय हो गई हैं। अमृतसर पूर्वी सीट पर वह भी पिता की तरह नवजोत सिंह सिद्धू की तरह बिक्रम सिंह मजीठिया पर पूरी तरह से आक्रामक हैं। इस सीट पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया व नवजोत सिंह सिद्धू आमने-सामने हैं

राबिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू के सामने खड़े होने के लायक नहीं। 133 करोड़ संपत्ति वाले चन्नी गरीब नहीं हो सकते। उनके पिता पंजाब माडल के लिए 14 वर्षों से प्रयासरत हैं। उन्हें विश्वास है कि जीत पापा की होगी, क्योंकि वह सच्चे हैं। सिद्धू ने कहा था कि हमारे पास पैसे नहीं कि बेटी की शादी कर सकें। राबिया ने इस पर कहा कि वह भावुक होकर ऐसा बोल गए थे। मेरे लिए उनके पास सब कुछ है। इसके साथ ही राबिया सिद्धू ने ऐलान किया कि वह तब तक शादी नहीं करेंगी जब तक उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू नहीं जीत जाते।

राबिया सिद्धू भी अब राजनीति का क ख ग सीख गई हैं। राबिया ने मजीठिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मजीठा विधानसभा क्षेत्र में करियाने की दुकान पर ही 20-20 रुपये में चिट्टा मिलता है। कांग्रेस अमृतसर में ऐसा होने नहीं देंगे। राबिया ने कहा कि यह लोगों को तय करना है कि उन्होंने नशे में लिप्त लोगों को वोट करना है या ईमानदार व सच्चाई के राह पर चलने वाले उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू को।

राबिया ने कहा कि जो लोग चुनाव के मौसम में इधर-उधर करते हैं यानी बिकते हैं वह आत्ममंथन जरूर करें। राबिया ने कहा कि मजीठिया ने उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू से ही राजनीति सीखी है। आज लड़ाई झूठ और सच में है।

बता दें, अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट अभी सबसे हाट सीट मानी जा रही है। यहां दोनों सिद्धू व मजीठिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दोनों नेता ऐसे हैं जो आज तक कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं, लेकिन इस बार दोनों में से एक को हार का मुंह देखना पड़ेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्रद्धांजलि     |     Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत     |     Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही     |     Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स     |     Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं खतरनाक     |     Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स     |     Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं     |     ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये हुआ     |     Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें     |     JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें