धोखाधड़ी मामले में ठाणे पुलिस ने समीर वानखेड़े से आठ घंटे तक की पूछताछ

एनसीबी  के मुंबई जोन के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े  से ठाणे पुलिस  ने उनके खिलाफ दर्ज जालसाजी के मामले में बुधवार को आठ घंटे तक पूछताछ की | वानखेड़े द्वारा नवी मुंबई में अपने रेस्तरां और बार में शराब बेचने के वास्ते लाइसेंस प्राप्त करने के उद्देश्य से 1997 में कथित तौर पर जालसाजी और गलत जानकारी देने के लिए पुलिस ने यहां एक मामला दर्ज किया है | दिलचस्प बात यह है कि पुलिस ने वानखेड़े से उसी दिन पूछताछ की जब प्रवर्तन निदेशालय  ने मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ की और बाद में उन्हें धनशोधन के मामले में गिरफ्तार कर लिया | राकांपा नेता मलिक ने इससे पहले वानखेड़े पर सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने सहित कई आरोप लगाए थे |

बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ठाणे पुलिस को निर्देश दिया था कि प्राथमिकी के सिलसिले में 28 फरवरी तक वानखेड़े के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए | अदालत ने यह भी कहा था कि सम्मन भेजे जाने पर जांच में सहयोग करने के लिए उन्हें शहर की पुलिस के सामने पेश होना होगा |

8 घंटे तक चली पूछताछ

अधिकारी ने कहा कि बुधवार को वानखेड़े अपने वकील के साथ ठाणे के कोपरी थाने में सुबह साढ़े ग्यारह बजे पहुंचे | उन्होंने कहा, उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और वह रात करीब पौने आठ बजे थाने से बाहर निकले | वानखेड़े ने अपने विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी निरस्त कराने के लिए सोमवार को उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी |

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली शवयात्रा     |     चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 182 बैंक खाते फ्रीज     |     संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, सदन स्थगित     |     पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले में ACJM कोर्ट ने किया तलब     |     दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका     |     फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: ‘डॉन 3’ की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां किया दर्द     |     रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी ‘याब्लोको’ चुनाव से बाहर     |     प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने की होड़!     |     होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने ‘कैप्टिवक्रंच’ साइबर अटैक को लेकर जारी किया अलर्ट     |     नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें