धार्मिक स्थलों से परिपूर्ण बागेश्वर में भगवान शिव और पार्वती बाघ एवं गाय के रूप में करते थे निवास

भारत के उत्तराखंड राज्य को ऐसे ही देव भूमि नहीं कहा जाता है। यहां हर दो सौ कदम पर ऐसे कई स्थल मिल जाएंगे, जो आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात है। हिमालय की सीमा किमाऊं क्षेत्र में स्थित ऐसी कई जगहें हैं जो बहुत छोटी है, पर धामिक और प्रकृति नज़ारा से परिपूर्ण सैलानियों के लिए बेहद ही खास है। Jagran.TV

कहा जाता है बागेश्वर धाम की कहानी हिन्दू धर्म से सम्बंधित शिव पुराण के मानसखंड में मिलता है। धार्मिक और पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती बागेश्वर में बाघ और गाय का रूप धारण करके निवास करते थे, इसलिए इस स्थल का नाम बागेश्वर पड़ा। एक अन्य पौराणिक कथा ये है कि एक प्रसिद्ध ऋषि ने भगवान शंकर की आराधन की थी और उनकी पूजा अर्चना से खुश होकर आशीर्वाद दिया था। कहा जाता है ये ऋषि कोई और नहीं बल्कि प्रसिद्ध मार्कंडेय ऋषि थें।

बागेश्वर में घूमने की जगह

अभी तक तो आपको मालूम चल ही गया होगा कि बागेश्वर एक प्रसिद्ध धार्मिक जगह के रूप में जाना जाता है। लेकिन, आपको ये भी बता दें कि ये स्थान पर्यटन दृष्टि से भी सैलानियों के लिए बेहद ही खास है। यहां ऐसे कई स्थान है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

 बागनाथ मंदिर  : बागेश्वर में आप सबसे पहले बागनाथ मंदिर जा सकते हैं। बागेश्वर नाम से जाना जाने वाला ये मंदिर सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। कहा जाता है कि यह मंदिर भगवान शिव के वाघ रूप में ऋषि मार्कंडेय को आशीर्वाद देने की कथा के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप बैजनाथ मंदिर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।  12वीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर को बागेश्वर की धड़कन माना जाता है। यह मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित है।

पिंडारी और सुन्दरढूंगा ग्लेशियर :  बागेश्वर में पिंडारी और सुन्दरढूंगा ग्लेशियर पर्यटक के बीच बेहद ही फेमस है। समुद्र तल से लगभग 3 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद पिंडारी ग्लेशियर नंदा देवी पर्वत के किनारे मौजूद है। वहीं सुन्दरढूंगा ग्लेशियर पिंडारी ग्लेशियर के दूसरी तरफ मौजूद है। ये दोनों ही ग्लेशियर एक नहीं बल्कि कई अद्भुत दृश्य पेश करने का काम करते हैं, जिसे देखने के बाद मन तृप्त हो उठता है।

कंडा  :  बागेश्वर में मौजूद कंडा एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। मुख्य शहर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद कंडा जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। सुंदर पहाड़ों और सीढ़ीदार क्षेत्रों से घिरा कुंडा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां एक प्राचीन भद्रकाली का मंदिर भी मौजूद है जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं ऐसे में अगर आप बागेश्वर घूमने के लिए निकले हैं, तो आपको कंडा घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें