‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने के लिए भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रचंड विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली । प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की वह मानसिकता पूरी तरह उजागर हो चुकी है जो जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारों का समर्थन करती है, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवालिया निशान खड़ा करती है और भारत के गौरव पर सवाल खड़े किए जाते हैं। आज जंतर-मंतर पर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन के दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार आज सबकुछ फ्री करने का दावा कर रही है चाहे वह बिजली-पानी हो या फिर शराब, लेकिन 32 साल पहले कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए सबसे बड़े सामूहिक नरसंहार की सच्चाई जब इस फिल्म के माध्यम से सबके सामने आई है तो उसे टैक्स फ्री क्यों नहीं किया जा रहा है।
श्री गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली ही नहीं देश का हर युवा कश्मीरी पंडितों के साथ हुए बर्बरता और नरसंहार के बारे में जानना चाहता है। 1990 में जिस तरह से लोगों के साथ अत्याचार किया गया लेकिन केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार सिर्फ हाथ पर हाथ धरे बैठी रही जिसका पर्दाफाश इस फिल्म के माध्यम से हो चुका है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसी भी राज्य में चुनाव से पहले मंदिर जाने का काम केजरीवाल करते हैं लेकिन हिंदुओं के साथ हुए अत्याचार को उजागर करती हुई फिल्म को टैक्स फ्री न करने के पीछे उनकी कौन सी मजबूरी है। आखिर किस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में केजरीवाल फंसे हुए हैं।
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने कल ही मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग किया है और साथ ही कल शुरु हो रहे विधानसभा सत्र में भी हम पूरी मजबूती के साथ अपना पक्ष इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए रखेंगे और साथ ही आम आदमी पार्टी के विधायकों को भी इस फिल्म को देखने के लिए मजबूर करेंगे। उन्होंने कहा कि कल से शुरु होने वाले विधानसभा सत्र में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के अलावा आंगनबाड़ी महिलाओं को लेकर, किसानों के अधिकारों को लेकर भी बातें की जाएगी।
असम के सह-प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि कश्मीर का वह मंजर आज भी याद है जब आतंकवादियों ने बर्बरता की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए वहां की हिंदू माता-बहनों को भी घर-द्वार छोड़ने को मजबूर किया गया। आज जब उसकी सच्चाई सबके सामने आ चुकी है तो उसे टैक्स फ्री करने में देरी करना केजरीवाल की मानसिकता और सोच पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार तो अपनी विज्ञापनों एवं चेहरे को चमकाने के लिए तो कई करोड़ रुपये खर्च कर रही है लेकिन एक फिल्म को टैक्स फ्री करने पर इतनी देरी क्यों कर रही है। इस सवाल का जवाब दिल्ली की जनता जानना चाहती है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करना अहम मुद्दा नहीं है बल्कि मुद्दा है उस मानसिकता को उजागर करने का जिसकी दोहरी मापदंड है, दो तराजू हैं। जो चुनाव में जनेऊं तक पहन लेते हैं लेकिन जब हिंदुओं के बारे में बात आती है तो पीठ पर वार करते हैं। उन्होंने कहा कि धारा 370 को खत्म कर एक नए कश्मीर का उदय हुआ है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे फिल्म को देखे ताकि उन्हें महसूस हो सके कि देश में क्या हुआ था और अब क्या घट रहा है।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल एवं दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा विधायक अजय महावर एवं मोहन सिंह बिष्ट, महापौर मुकेश सूर्यान एवं श्याम सुंदर अग्रवाल सहित प्रदेश, निगम, जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होगा जोरदार प्रदर्शन     |     Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, ‘अंतरात्मा की स्वतंत्रता’ पर उठे बड़े सवाल     |     Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश     |     Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश     |     Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया ‘येलो अलर्ट’     |     Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायरल     |     Amit Shah in Lok Sabha: ‘कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी’, महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को आईना दिखाया     |     Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- ‘बीजेपी को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत’     |     Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई सेवा; जानें कैसे दर्ज करें शिकायत     |     Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न देने पर मांगा जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें