दोपहर तक 40 फीसदी से अधिक मतदान

इंफाल| मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में शनिवार को दोपहर 12 बजे तक 60 में से 22 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 40 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चुनाव और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सेनापति जिले से गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है और माओ और मोरेह में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिससे मतदान कुछ देर के लिए रुक गया। हालांकि इन घटनाओं के ब्योरे का इंतजार है।

राजनीतिक दल कई जगहों पर एक दूसरे पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं।

छह चुनावी जिलों में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की कतारें मतदान केंद्रों के सामने दिखाई देने लगी।

मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार दूसरे चरण में थौबल, जिरीबाम, चंदेल, उखरूल, सेनापति और तामेंगलोंग जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के 20,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

जबकि थौबल जिला घाटी क्षेत्र में पड़ता है, अन्य पांच चुनावी जिले असम और नागालैंड की सीमा के साथ-साथ म्यांमार के पहाड़ी इलाकों में हैं, जिससे सुरक्षा बलों को अंतरराष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय दोनों सीमाओं पर अधिकतम निगरानी रहती है।

मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के लिए छह चुनावी जिलों के 1,247 मतदान केंद्रों पर 4,988 कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 8,38,730 मतदाता, जिनमें 4,28,679 महिलाएं और 31 ट्रांसजेंडर शामिल हैं, दूसरे चरण में दो महिलाओं सहित 92 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं।

चुनाव अधिकारी ने कहा कि 92 उम्मीदवारों में से 17 का आपराधिक इतिहास रहा है।

सीईओ ने कहा कि 28 फरवरी को पहले चरण के चुनाव की तरह सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

सभी मतदान केंद्रों को सैनेटाइज कर दिया गया है।

भीड़भाड़ से बचने के लिए मतदाताओं के लिए घेरे बनाए गए हैं। साथ ही मतदान कर्मियों को मास्क, ग्लव्स, फेस शील्ड, थर्मल स्कैनर, पीपीई किट उपलब्ध कराए गए हैं। मतदाता, (जो कोविड पॉजिटिव हैं या क्वारंटीन हैं) उन्हें अंतिम घंटे में अपराह्न् 3 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।

इस बीच, दो जिलों इम्फाल पूर्व और चुराचांदपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 12 मतदान केंद्रों पर भी शनिवार को फिर से मतदान हो रहा है।

सीईओ ने कहा कि दोबारा मतदान इसलिए कराया जा रहा है, क्योंकि 28 फरवरी को पहले चरण के मतदान के दौरान और बाद में उपद्रवियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को नुकसान पहुंचाया है।

शनिवार के चुनाव तीन बार (2002-2017) के मुख्यमंत्री और 74 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह के साथ-साथ कई भाजपा मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

ओकराम इबोबी सिंह थौबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला भाजपा के लीतानथम बसंत सिंह, जनता दल-यूनाइटेड के इरोम चाओबा सिंह और शिवसेना के कोन्सम माइकल सिंह से है।

मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने 22 विधानसभा सीटों में से चार – चंदेल, माओ, ताडुबी, तामेंगलोंग – पर उम्मीदवार नहीं उतारे और राजनीतिक पंडितों ने कहा कि कांग्रेस चार सीटों पर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवारों का समर्थन कर रही है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा द्वारा, जो 2017 से मेघालय और मणिपुर दोनों में भाजपा के सहयोगी हैं, लेकिन इस बार मणिपुर में अलग से चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा ने 2017 में 21 सीटें हासिल की थीं और एनपीपी और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) सहित विभिन्न दलों के साथ गठबंधन करने के बाद पहली बार राज्य में सत्ता में आई थी। हालांकि इस बार तीनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतारे हैं।

कांग्रेस, (जिसने 2017 तक लगातार 15 वर्षों तक राज्य पर शासन किया) ने चार वाम दलों और जनता दल-सेक्युलर के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने के बाद मणिपुर प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का गठन किया था।

पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को 38 सीटों पर हुआ था, जब 12,09,439 मतदाताओं में से 88.63 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें