देवी सीता ने नदी के बीच में की थी इस शिवलिंग की स्थापना, 8वीं सदी में बना इतना विशाल मंदिर

उज्जैन. तीन नदियों के संगम के कारण राजिम (Rajim) को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का प्रयाग कहा जाता है। इस स्थान का संबंध रामायण काल से भी जोड़ा जाता है। भगवान राम वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर रहे।

शबरी के झूठे बेर यहीं खाए तो दंडकारण्य में कई राक्षसों का वध भी किया। इसी छत्तीसगढ़ में एक ऐसा स्थान भी है जहां माता सीता ने भगवान शंकर की आराधना की थी। इसके लिए उन्होंने नदी के बीचों-बीच एक रेत का शिवलिंग बनाया था। यह स्थान आज भी प्रसिद्ध मंदिर के रूप में मौजूद है।

ऐसा है कुलेश्वर महादेव मंदिर (Kuleshwar Mahadev Temple)
मान्यता है कि देवी सीता ने जिस रेत के शिवलिंग की पूजा की, वर्तमान में वही कुलेश्वर महादेव के नाम से पूजा जाता है। जो मंदिर वर्तमान में यहां दिखाई देता है वो आठवीं सदी में बनवाया गया था। कुलेश्वर महादेव मंदिर स्थापत्य का बेजोड़ नमूना होने के साथ-साथ प्राचीन भवन निर्माण तकनीक का जीवंत उदाहरण है। तीन नदियों के संगम पर स्थित होने के कारण यहां बारिश के दिनों में नदियां पूरी तरह आवेग में होती हैं। इसके बीच अपनी मजबूत नींव के साथ मंदिर सदियों से टिका हुआ है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मात्र 45 किलोमीटर दूर स्थित राजिम में नदी पर बना पुल 40 साल भी नहीं टिक पाया, जबकि वहां आठवीं सदी का कुलेश्वर महादेव मंदिर आज भी खड़ा है।

तराशे गए पत्थरों से बना है विशाल मंदिर
मंदिर का आकार 37.75 गुना 37.30 मीटर है। इसकी ऊंचाई 4.8 मीटर है मंदिर का अधिष्ठान भाग तराशे हुए पत्थरों से बना है। रेत एवं चूने के गारे से चिनाई की गई है। इसके विशाल चबूतरे पर तीन तरफ से सीढ़ियां बनी हैं। इसी चबूतरे पर पीपल का एक विशाल पेड़ भी है। चबूतरा अष्टकोणीय होने के साथ ऊपर की ओर पतला होता गया है। मंदिर निर्माण के लिए लगभग 2 किलोमीटर चौड़ी नदी में उस समय निर्माताओं ने ठोस चट्टानों का भूतल ढूंढ निकाला था।

कैसे पहुंचें?
वायु मार्ग- रायपुर (45 किमी) निकटतम हवाई अड्डा है और दिल्ली, विशाखापट्टनम एवं चेन्नई से जुड़ा है।
रेल मार्ग- रायपुर निकटतम रेलवे स्टेशन है और यह हावड़ा मुंबई रेलमार्ग पर स्थित है।
सड़क मार्ग- राजिम नियमित बस और टैक्सी सेवा से रायपुर तथा महासमुंद से जुड़ा हुआ है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पीएम मोदी बोले- ‘युवा अब केवल नौकरी नहीं ढूंढ रहे, बल्कि समस्याओं का हल निकाल रहे हैं’, भारत बना ग्लोबल हब     |     AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला: ‘गरीबों का मकान तोड़ने के लिए जनता ने नहीं दिया वोट’, मेयर रेखा गुप्ता को लिया आड़े हाथ     |     BJP New President: 20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया ‘शिखर पुरुष’! नितिन नबीन की ताजपोशी तय, जानें चुनाव का पूरा शेड्यूल     |     “इंदौर में राहुल गांधी बनाम प्रशासन! दूषित पेयजल पीड़ितों के सम्मेलन को मंजूरी नहीं, क्या अब सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस?     |     बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! पुलिस की डायल-112 के बोनट पर चढ़ी लड़की, घंटों काटा बवाल; बेबस पुलिस वालों ने जोड़ लिए हाथ     |     गूगल मैप के ‘धोखे’ वाली जगह पर अब बनेगा ₹140 करोड़ का पुल! बरेली हादसे से सबक लेकर सरकार का बड़ा फैसला; जानें पूरी कहानी     |     International Kite Festival: गृह मंत्री अमित शाह ने याद दिलाया इतिहास, बताया कैसे ‘साइमन गो बैक’ लिखी पतंगें बनी थीं आजादी का हथियार     |     Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब’, AQI 354 पार; आज से GRAP-3 की कड़ी पाबंदियां लागू, जानें क्या खुला और क्या बंद     |     Vigilance Bureau Action: विजिलेंस ब्यूरो ने सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी     |     आम आदमी पार्टी ने बोला सफेद झूठ! तरुण चुघ का आरोप— ‘आतिशी और मान सरकार ने कोर्ट को किया गुमराह’, गुरुओं के अपमान का मुद्दा गरमाया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें