दूसरों को ठंडा करने के बारे में बात करने के बजाय योगी को रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए: प्रियंका

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना की और कहा कि राज्य की भाजपा नीत सरकार को दूसरों को ठंडा करने के बारे में बोलने के बजाय रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर गलत नीतियों के जरिए व्यापार और व्यवसाय को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। प्रियंका ने आदित्यनाथ पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा, ‘‘वे कहा करते हैं, ‘गरमी निकाल देंगे’,‘चरबी निकाल देंगे’। क्या ये मुद्दे लोगों को परेशान कर रहे हैं? मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि जब वे पांच साल से सत्ता में हैं, (नौकरियों के लिए) रिक्तियां क्यों नहीं निकाल रहे हैं और रोजगार के अवसर क्यों नहीं पैदा कर रहे हैं ?” उन्होंने मतदाताओं से नेताओं के भाषण सुनने और यह समझने की अपील की कि क्या वे लोगों के विकास एवं कल्याण के बारे में बातें कर रहे हैं , या अपने बारे में।

प्रियंका ने कहा, ‘‘सरकार ने क्या किया है, इसने पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) अपने दोस्तों को बेच डाले। नौकरियां पीएसयू से आती हैं। सभी छोटे एवं मंझोले व्यवसाय और विनिर्माण इकाइयां रोजगार सृजन करती हैं लेकिन सरकार ने नोटबंदी के जरिए इस क्षेत्र को कमजोर कर दिया। ” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियों ने आम आदमी पर चोट की, जबकि काला धन रखने वाले वाले अच्छा जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नोटबंदी शुरूआती बिंदु था जहां से छोटे एवं मझोले कारोबारियों की बर्बादी शुरू हुई थी। इसके बाद, आप पर जीएसटी (माल एवं सेवा कर) थोप दिया गया और फिर आप कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए। भाजपा की केंद्र और राज्य, दोनों जगहों पर सरकारें हैं लेकिन उन्होंने आपको बचाने या आपको मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया। ”

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) कह रहे हैं कि कांग्रेस ने महामारी के दौरान यात्रा करने के लिए लोगों को मुफ्त टिकट दिये, वह हम पर संक्रमण फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। आपको अवश्य उनकी सोच को समझना चाहिए। लाखों लोग पैदल सैकड़ों किमी यात्रा करने को मजबूर हुए थे और प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमने लोगों की मदद कर गलत किया। ” प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों की मदद नहीं की क्योंकि भाजपा गरीबों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कृषि के मुद्दों को लेकर भी केंद्र पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रदर्शन के चलते सरकार को तीन विवादास्पद कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। राज्य में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के तहत 14 फरवरी को पश्चिमी उप्र में रामपुर जिले की चार विधानसभा सीटों, चमरौआ, बिलासपुर, मिलक और रामपुर (सदर) में मतदान होगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी     |     दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कैपिटल खर्च     |     जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज     |     पेपर लीक के ‘Proceeds of Crime’ की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो सकती है बड़ी एंट्री     |     केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— “राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैलाना चाहते हैं अराजकता”     |     मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन बिल?     |     दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— “First in My Bloodline” हर बेटी के सशक्तिकरण की वास्तविक पहचान     |     दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम मोदी को घेरा     |     महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी’ के तहत 803 प्रोएक्टिव FIR दर्ज     |     ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें