दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना विश्व का तीसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Busiest Airport in the World 2022: ओएजी (OAG) ने मार्च 2022 में दुनिया के टॉप 10 व्यस्त एयर पोर्ट की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयर पोर्ट तीसरे नंबर पर है जो कि कोरोना संक्रमण के पहले तक यानी साल 2019 में 20 वें नंबर पर था.

ओएजी ने मार्च 2022 में दुनिया के टॉप 10 व्यस्त एयर पोर्ट की लिस्ट जारी कीलिस्ट में दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयर पोर्ट तीसरे नंबर पर हैकोरोना संक्रमण के पहले तक यानी साल 2019 में दिल्ली 20 वें नंबर पर थी ये भी पढ़ें- Railway News: इस ट्रेन में शुरू हुई विस्टाडोम कोच की नई रेल सेवा, 6 नई समर स्पेशल ट्रेन के बारे में भी जानें

नई दिल्ली: Busiest Global Airport in the World – March 2022: कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमे होने के साथ ही फ्लाइट्स पहले की तरह शुरू हो गईं हैं. कोरोना के मामलों में गिरावट के साथ ही हवाई यात्रा में जबरदस्त इजाफा हुआ है.  इस बीच ओएजी (OAG) ने मार्च 2022 में दुनिया के टॉप 10 व्यस्त एयर पोर्ट की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयर पोर्ट तीसरे नंबर पर है जो कि कोरोना संक्रमण के पहले तक यानी साल 2019 में 20वें नंबर पर था. इससे साफ है कि कोरोना काल के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर आवागमन बढ़ा है.

ओएजी ने जारी की मार्च 2022 की लिस्ट

इस लिस्ट में अटलांटा पहले नंबर पर है जो साल 2019 में भी पहले नंबर पर ही था. वहीं, दुबई दुनिया के शीर्ष 2 सबसे व्यस्त वैश्विक हवाई अड्डों के रूप में अपना स्थान बनाया है जो 2019 में तीसरे नंबर पर था. इस लिस्ट में जबरदस्त छलांग लगाते हुए दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 20वें से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो अब ग्वांगझू से भी आगे है. टोक्यो हानेडा, लंदन हीथ्रो से एक कदम ऊपर जाते हुए 9वें नंबर पर है. इस साल कई ऐसे एयरपोर्ट भी हैं जो टॉप 10 में पहली बार शामिल हुए हैं.

दिल्ली हवाई अड्डे ने बनाया इतिहास

दिल्ली हवाईअड्डे से एयरलाइंस ने मार्च में कुल 35 लाख सीटों के साथ उड़ान भरी थी. ये फरवरी की तुलना में 18% अधिक है. वहीं, दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा अमेरिका का अटलांटा हर्ट्सफील्ड-जैक्सन था, जिसकी एयरलाइन क्षमता यानी कुल सीट 45 लाख थी, इसके बाद दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 37 लाख सीटों की क्षमता के साथ दूसरे स्थान पर है. तीनों में, दिल्ली हवाईअड्डा ने जबरदस्त छलांग लगाई है. विजेता था क्योंकि अटलांटा और दुबई दोनों ने पहले उच्च रैंकिंग हासिल की है.

अमेरिका का टॉप 10 में दबदबा

इस लिस्ट के अनुसार, वैश्विक व्यस्ततम हवाईअड्डों की सूची में एक बार फिर अमेरिका का दबदबा है. मार्च के शीर्ष 10 में अमेरिका के पांच हवाईअड्डों के शामिल हों के साथ टॉप 10 की आधी से ज्यादा सीटें हैं. इसमें विशेष रूप से, डलास और डेनवर ने जबरदस्त छलांग लगाया है. अमेरिकी हवाई अड्डों के टॉप पर पहुंचने की बड़ी वजह ये भी है कि इस बार कुछ बड़े वैश्विक हवाई अड्डे जैसे कि बीजिंग, हांगकांग और शंघाई 2019 के स्थान से बहुत नीचे चले गए हैं.

इस आधार पर की गई है रैंकिंग

गौरतलब है कि यह रैंकिंग (Ranking Methodology) दो तरह से की जाती है- 1. सीट के आधार पर, 2. फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी के आधार पार

1. सीट के आधार पर

इसमें इंटरनेशनल और डमेस्टिक दोनों को ही शामिल किया गया है. साथ ही आपको बता दें कि यह रैंकिंग मार्च में निर्धारित सीट की क्षमता पर आधारित है, और 2019 में भी मार्च (कोरोना महामारी के पहले) महीने की क्षमता के आधार पर ही लिस्ट जारी की गई थी. गौरतलब है कि दुनिया के टॉप 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की गणना कुल क्षमता (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) का उपयोग करके की जाती है जबकि टॉप 10 सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की गणना केवल अंतरराष्ट्रीय सीटों का उपयोग करके की जाती है.

2. फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी​ के आधार पर

ओएजी (OAG) की दूसरी मेथडलॉजी है फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी. मार्च महीने में कुल कितनी फ्लाइट्स ने कितनी बार उड़ान भरी, इसके आधार पर भी रैंकिंग की जाती है. दुनिया के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की गणना कुल फ्रीक्वेंसी (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) का उपयोग करके की जाती है और शीर्ष 10 सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की गणना केवल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की फ्रीक्वेंसी का उपयोग करके की जाती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गया था नीट का पेपर     |     Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कमर्शियल वाहन     |     Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत 3 को उम्रकैद     |     पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगणना करने     |     बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ SP दफ्तर पहुंचे परिजन     |     Twisha Sharma Case: ‘I Am Trapped’ मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे     |     West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला     |     Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियों की RT-PCR जांच के आदेश     |     Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्कर; 3 की मौत, थाना प्रभारी समेत 25 घायल     |     Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे पति और ससुराल वाले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें