‘दिग्गी’ की बढ़ी मुश्किलें: बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने क्राइम ब्रांच में की दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत, मंत्री सारंग ने ट्विटर सस्पेंड करने लिखा पत्र, क्लैम ट्रिब्यूनल गठन की अधिसूचना राजपत्र में हुई प्रकाशित

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बिहार का वीडियो शेयर खरगोन हिंसा का होना बता दिया था. जिसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. सरकार को घेरने के चक्कर में दिग्विजय सिंह खुद घिर गए हैं. बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने क्राइम ब्रांच में दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की है. उनके खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज हो सकती है. वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्विटर इंडिया को पत्र लिखा है. उन्होंने दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल सस्पेंड करने की मांग की है. इधर क्लैम ट्रिब्यूनल गठन की अधिसूचना भी राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है.

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्विटर इंडिया को लिखा पत्र

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्विटर इंडिया के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखा है. जिसमें कहा है कि कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह हर समय अपने ट्वीट से समाज में विघटन पैदा करते रहते हैं और धार्मिक उन्माद फैलाते रहते हैं. दिग्विजय सिंह ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के आरओबी को भोपाल के सुभाष नगर का आरओबी बताकर फोटो ट्वीट किया था. उन्होंने 12 अप्रैल 2022 को किसी अन्य राज्य के फोटो को जिसमें एक युवक द्वारा एक धार्मिक स्थल पर झंडा फहराया जा रहा है. जिसे मध्यप्रदेश के खरगोन का बताकर फोटो के साथ भड़काऊ ट्वीट किया है.

दिग्विजय का ट्विटर हैंडल सस्पेंड करने की मांग

जबकि 10 अप्रैल को खरगोन में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगा हुआ था. ऐसे में उनका यह फोटो वाला ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैला सकता है. दिग्विजय सिंह आये दिन इस प्रकार के भड़काऊ ट्वीट करते रहते हैं. इसलिए आपसे आग्रह है कि दिग्विजय सिंह के ट्वीटर अकाउंट को तत्काल रूप से सस्पेंड कराने का कष्ट करें.

क्लैम ट्रिब्यूनल गठन की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित

खरगौन में 10 अप्रैल को हुई हिंसा में लोक और निजी सम्पत्ति की नुक़सानी के दावों का आँकलन और उपद्रवकारियों से वसूली कर जिनका नुक़सान हुआ है, उनको भुगतान किए जाने के लिए अधिनियम की धारा 4 अंतर्गत पहली बार क्लैम ट्रिब्यूनल की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित की गई है. क्लेम ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष रिटायर्ड जज शिवकुमार मिश्रा को बनाया गया है. रिटायर्ड आईएएस प्रभात पाराशर को सदस्य नियुक्त किया गया है.

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने क्राइम ब्रांच में की दिग्विजय की शिकायत

बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच से शिकायत की गई है. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, राहुल कोठारी समर्थकों के साथ क्राइम ब्रांच पहुंचे. कांग्रेस और दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. क्राइम ब्रांच पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने की दिग्विजय पर कार्रवाई की मांग की है. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राम भक्तों पर पत्थर फेकेंगे, तो हम आरती नहीं उतारेंगे. जल्द दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी. ट्वीट को लेकर बीजेपी का आरोप है कि दिग्विजय गलत जानकारी फैला कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना चाहते है.

दिग्विजय सिंह ने क्या किया था ट्वीट ?

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने खरगोन दंगे के बाद ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि क्या ख़रगोन प्रशासन ने लाठी तलवार जैसे हथियारों को ले कर जुलूस निकालने की इजाज़त दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे जिस धर्म के हों सभी के घर पर बुलडोज़र चलेगा? शिवराज जी मत भूलिए आपने निष्पक्ष हो कर सरकार चलाने की शपथ ली है. अब इस मामले की शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच कार्रवाई भी कर सकती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गया था नीट का पेपर     |     Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कमर्शियल वाहन     |     Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत 3 को उम्रकैद     |     पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगणना करने     |     बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ SP दफ्तर पहुंचे परिजन     |     Twisha Sharma Case: ‘I Am Trapped’ मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे     |     West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला     |     Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियों की RT-PCR जांच के आदेश     |     Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्कर; 3 की मौत, थाना प्रभारी समेत 25 घायल     |     Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे पति और ससुराल वाले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें