दतिया में हत्या के प्रयास में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 दतिया गांव जौरी में 15 दिन पहले जमीनी विवाद के चलते सतीश मिश्रा के साथ मारपीट कर गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर के पुलिस ने जेल भेज दिया है। 15 फरवरी को सतीश मिश्रा ने पंडोखर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पंडोखर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि हत्या के प्रयास के तीन आरोपी आदित्य शर्मा, चंद्रमणि शर्मा और अंकित शर्मा निवासी जौरी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोहन तिराह से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, नाराजगी की अटकलों के बीच चुनाव… Jul 18, 2026 Viral Video: टीकमगढ़ में मंत्री जी की दौड़! CM मोहन के… Jul 18, 2026 आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव के ही निवासी सतीश मिश्रा के साथ 15 फरवरी को जमीनी विवाद के चलते मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। Share