दक्षिण शिनच्यांग में महत्वपूर्ण रेलवे सेवा इस जून में चालू होगी विदेश By Nayan Datt On Mar 20, 2022 बीजिंग | दक्षिण शिनच्यांग में एक महत्वपूर्ण रेलवे ह रुओ रेलवे सेवा इस जून में चालू हो जाएगी। उसकी लंबाई 825.476 किलोमीटर होगी। हाल ही में ह रुओ रेलवे चतुमुर्खी परीक्षा से पास हो गयी है। ह रुओ रेलवे चीन की महत्वपूर्ण रेलवे परियोजना है। डिजाइन के अनुसार रेलगाड़ी की प्रतिघंटा गति 120 किलोमीटर होगी और कुल 20 स्टेशन स्थापित होंगे। यह रेलवे दक्षिण शिनच्यांग के ह थ्येन और रुओ छांग को जोड़ेगा, जिसका निर्माण वर्ष 2018 के अंत में शुरू हुआ। ह रुओ रेलवे रुओ छांग स्टेशन में क ला रेलवे से जुड़ेगा, जो दक्षिण शिनच्यांग में उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम को जोड़ने वाला सुगम यातायात रास्ता होगा। यह भी पढ़ें Karachi Section 144 Imposed: कराची में धारा 144 लागू,… Oct 12, 2026 Bangladesh NCP Supports CJP Protest: बांग्लादेश की नेशनल… Oct 11, 2026 ह रुओ रेलवे विश्व में दूसरे सबसे बड़े रेगिस्तान ताकलिमाकन रेगिस्तान के दक्षिण से गुजरता है। यह रेलवे चालू होने के बाद दक्षिण शिनच्यांग में पांच काउंटियों और कई कस्बों में रेलगाड़ी नहीं होने के इतिहास का अंत होगा, जो दक्षिण शिनच्यांग के आर्थिक व सामाजिक विकास और ग्रामीण पुनरुत्थान के लिए बड़ा महत्व रखता है। Share