तीन साल बाद भी नही हो सका सामुदायिक भवन का निर्माण, मोहल्लेवासियों ने लगाया उदासीनता का आरोप, सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। नगर पालिक निगम क्षेत्र के अन्तर्गत बैकुण्ठपुर मे सामुदायिक भवन हेतु राशि स्वीकृत होने के बाद भी विभागीय उदासीनता के कारण साढ़े तीन साल बाद भी सामुदायिक भवन का निर्माण प्रारम्भ न होने से परेशान मोहल्ले वासियों ने जिला कलेक्टर रायगढ़ से मिलकर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग की।

ज्ञात हो कि रायगढ़ नगर पालिक निगम क्षेत्र के अन्तर्गत बैकुण्ठपुर के खसरा क्रं 202 1 रकबा 4. 435 हे. मे सामुदायिक भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से 9.20 लाख स्वीकृत हुआ था। उक्त प्रस्तावित स्थल पर पूर्व विधायक स्व. रोशन लाल अग्रवाल, नगर पालिक निगम के अधिकारी व मोहल्लेवासियों की उपस्थिति मे भूमि पूजन भी किया गया था।

कार्यालय कलेक्टर जिला योजना एवं सांख्यिकी रायगढ़ विधायक निधि से रायगढ़ नगर पालिक निगम के अंतर्गत बैकुंठपुर के खसरा न. 202 1 रकबा 4.435 हे. मे रिक्त व प्रस्तावित भूमि पर सामुदायिक भवन हेतु 9.20 लाख स्वीकृत हुआ था तथा क्रियान्वयन एजेंसी नगर पालिक निगम रायगढ़ को नियुक्त किया गया था। लेकिन विभागीय लापरवारी के चलते आज तक निर्माण कार्य प्रारम्भ न होने से परेशान मोहल्ले वासी यों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की और अवगत कराया कि सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 9.20 लाख की राशि होने के बाद भी निर्माण कार्य नही कराया जा रहा है बल्कि कभी इस जमीन को लोक निर्माण विभाग के अधिपत्य मे बताया जा रहा है तो वहीं लोक निर्माण विभाग, नगर पालिक निगम व राजस्व विभाग से सम्बन्धित बता रहा है तो वहीं नगर पालिक निगम नजूल विभाग को इस सम्बन्ध मे पत्र भेज कर खाना पूर्ति कर रहा है तो नजुल विभाग कोई कार्यवाही ही नही कर रहा।

नजूल विभाग द्वारा कार्यवाही न होने के कारण निर्माण कार्य प्रारम्भ नही हो पा रहा है। विभागीय लापरवाही व उदासीनता के कारण साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी बैकुण्ठपुर के सामुदायिक भवन का निर्माण प्रारम्भ नही हो सका है।

इस सम्बन्ध मे मोहल्ले वासीयों द्वारा कई बार मौखिक व लिखित निवेदनध्शिकायत नगर पालिक निगम , लोक निर्माण विभाग, अनुविभागीय दंडाधिकारी, जिला कलेक्टर, जनदर्शन व कलेक्टर जन चैपाल में कई बार किया गया है और कोई कार्यवाही नही हो रही है जिसके कारण आज तक सामुदायिक भवन का निर्माण प्रारम्भ नही हो सका है और मोहल्ले वासी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर है।

मोहल्ले वासीयों का कहना है कि इस क्षेत्र मे एक भी सामुदायिक भवन नही है तथा मोहल्ले मे एक सामुदायिक भवन का होना जरूरी है किन्त राशि स्वीकृत होने के बाद भी सामुदायिक भवन का निर्माण नही कराने से स्थानीय लोग दुखी हैं और इस विषय को लेकर मोहल्ले वासीयों ने कलेक्टर से मुलाकात कर निवेदन किया तथा शीघ्र सामुदायिक भवन निर्माण कराये जाने की माँग की। इसके लिये मोहल्ले के लक्ष्मी कान्त दुबे, श्रीमती सुधा मिश्रा, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती विभा उपाध्याय, श्रीमती सरिता दुबे सहित मोहल्ले के अन्य लोग उपस्थित थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें