ट्रांसवुमन ने जीती अपनी जंग, अब परिवार ने दिया पूरा सम्मान

तिरुवनंतपुरम। निशा विरुद्धा केरल की रहने वाली ट्रांसपर्सन है, आज से 3 साल पहले तक उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि वह कभी अपने घर लौट पाएंगी। लेकिन उनके घरवालों ने ना सिर्फ उन्हें घर पर बुलाकर उनका स्वागत किया, बल्कि अपने गुस्से को दरकिनार करते हुए अपनी बेटी के लिए मंजल नीर कार्यक्रम (लड़की के कोमार्य में प्रवेश करने पर किया जाने वाला कार्यक्रम) का आयोजन भी किया। आमतौर पर इस तरह के आयोजन किसी ट्रांसपर्सन के लिंग पुष्टि के ऑपरेशन के बाद किए जाते हैं। निशा की मां के अमुधा का कहना था कि हमने इसे अभी करने का फैसला लिया। इस आयोजन में 21 साल की निशा को रिश्तेदारों और उसके दोस्तों ने बधाइयां दी। आयोजन में उसके रिश्तेदारों ने तमाम रिवाजों को निभाते हुए उसे आशीर्वाद दिया। इस दौरान निशा के स्कूल के दौस्त भी मौजूद थे।

विरुद्धाचलम में रहने वाले स्थानीय निवासी का कहना है कि निशा दिहाड़ी मजदूर कोलांजी (46) और अमुधा की बेटी है। निशा विरुधाचलम के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी फिर बाद में वह हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए तिरुची चली गई थी। निशा बताती हैं कि स्कूल के बाद वह घर पर रहती थी और घर का काम संभालती थी। उनका कहना है कि उन्हें हमेशा लड़कियों के साथ खेलना पसंद आता था। जब उनके घरवालों ने उन्हें इसके लिए डांटा या उनके लड़कियों के साथ खेलने पर एतराज किया तो उन्होंने बताया कि वह अंदर से खुद को एक लड़की की तरह ही महसूस करती हैं। इस बात को सुनकर उनके परिवारवाले उन पर नाराज हुए और उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद निशा तिरुची चली गईं जहां पर उन्हें ट्रांस समुदाय का साथ मिला। एक साल पहले अपनी लिंग पुष्टि सर्जरी के बाद वह लंबे वक्त के बाद घर लौटी हैं। कुछ महीने पहले जब वह घर लौंटी तो उन्होंनें अपनी स्थिति के बारे में अपने परिवार को समझाने की कोशिश की, जिसे सुनकर उन्होंनें उन्हें फिर से अपना लिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश     |     पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण     |     पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर     |     गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट     |     सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील     |     गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन     |     ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़     |     कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर     |     सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा     |     मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें