टेंट व्यवसाय बना सहेली महिला स्व सहायता समूह के आय का जरिया छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Feb 19, 2022 गौरेला पेंड्रा मरवाही : टेंट व्यवसाय सहेली महिला स्व सहायता समूह के आय का जरिया बना है। लगन और आत्म विश्वास के साथ शुरू किया गया हर व्यवसाय फायदा ही पहुंचाता है। मरवाही जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत साल्हेकोटा की सहेली महिला स्व सहायता समूह ने लगभग चार माह पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बैंक से 70 हजार रूपए का ऋण लिया था। समूह को अब तक 30 हजार रूपए का आमदनी प्राप्त हो चुका है। समूह द्वारा बैंक लिंकेज की ऋण राशि वापसी किया जा रहा है। समूह से जुड़ी दीदीयों ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे आत्मविश्वास पैदा कर भविष्य में आगे बढ़गें। Share