टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया सॉन्ग ‘पूरी गल बात’ का नया टीजर वीडियो मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और डांस मूव्स को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। साथ ही वो फैंस को अपने सिंगग के हुनर से भी रूबरू करा चुके हैं। इन दिनों वो अपने आगामी पंजाबी, अंग्रेजी सॉन्ग पूरी गल बात का काफी जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अब मंगलवार को उन्होंने नए सॉन्ग के नए टीजर वीडियो साझा किया है। यह भी पढ़ें Ranveer Singh Pralay: वर्ल्ड क्लास ज़ॉम्बी फिल्म बनाने की… Jul 14, 2026 Ranveer Singh Film ‘Pralay’: अगस्त से शुरू होगी… Jul 13, 2026 इस टीजर वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस टीजर वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने बताया कि ये सॉन्ग जल्द ही रिलीज होने वाला है। साथ ही इस टीजर वीडियो को एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो मौनी रॉय संग रोमांटिक डांस स्टेप्स करते दिख रहे हैं। टीजर वीडियो को देखकर मालूम होता है कि इस गाने में टाइगर और मौनी की सेजिलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल सकती हैं। Share