झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 1,01,101 करोड़ का पेश किया बजट

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। हेमंत सोरेन सरकार में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव का यह तीसरा बजट था। इस बार के बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष रूप से फोकस दिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने भी बजट को लेकर संतोष जताते हुए कहा कि इससे झारखंड का भविष्य सुनहरा होगा। वित्त मंत्री ने एक लाख एक हजार, एक सौ एक करोड़ रुपये का बजट पेश किया। राज्य सरकार टीईटी पास प्रशिक्षित शिक्षकों के मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है। वहीं प्रशिक्षित पारा शिक्षकों के मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। झारखंड में अब पारा शिक्षक सहायक प्राध्यापक के नाम से जाने जाएंगे।पहले उन्होंने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की थी और बजट पर जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप बताया था। वित्त मंत्री बजट पेश कर रहे थे। उस समय विपक्ष की नारेबाजी जारी रही। विपक्षी दल सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही नारेबाजी कर रहे थे। इस कारण सदन को 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा था। शून्य काल में भी विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी जारी रही। मंत्री ने विपक्ष की नारेबाजी के बीच बजट पेश किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि देश की तुलना की तुलना में विकास दर में 4।5 फीसदी की गिरावट आयी है। अगले साल 8।8 फीसदी विकास दर होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि लोगों आशाएं असीमिति है, लेकिन सीमित संसाधनों के बीच उनकी आशाओं को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। जनता के सपनों को पूरा किया जा रहा है। बजट में सामाजिक क्षेत्र के लिए 37,313 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सड़क, शिक्षा, पेय जल सहित मूलभूत सुविधाओं पर जोर देने का प्रावधान किया गया है। इस बजट में बुर्जुग को आसरा देने पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सदन में बजट पेश कर रहे हैं। इस बजट में स्वास्थ्य में 50 %, पेयजल में 20 %, खाद्य वितरण में 21 % की बढ़ोतरी की गई है। कृषि ऋण माफी योजना में 2 लाख 11 हजार 530 किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किया गया है।

विधानसभा में वित्त मंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं

1 झारखंड सरकार ने इसबार बजट में एयर एंबुलेंस के लिए भी प्रविधान किया है।

2 रांची और देवघर में आवासीय कॉलोनी विकसित की जाएगी।

3 रांची के सौंदर्यीकरण पर काम हो रहा है।

4 नगर विकास पत्रकार 3055 करोड़ रुपये 2022-23 में खर्च करेगी।

5 राज्य के जलप्रपातों में पर्यटन के विकास के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहां रोपवे का भी निर्माण होगा।

6 युवाओं के लिए गांव में सिदो कान्हू क्लब की स्थापना की जाएगी।

7 रांची में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण होगा।

8 राज्य सरकार पर्यटन एवं कला संस्कृति पर 349। 39 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

10 बजट में आम लोगों खासकर युवाओं के सुझावों को प्राथमिकता दी गई है।

11 बजट में आधारभूत संरचनाओं और कल्याणकारी योजनाओं में सामंजस्य पर दिया गया है जोर

12 बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा में आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर पर दिया गया है जोर।

13 राज्य में गोधन विकास योजना शुरू की जाएगी। सरकार गोबर की खरीदारी कर बायोगैस को बढ़ावा देगी।इससे 40 हजार किसानों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

14 राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में जल संसाधन विकास पर कुल 1894।48 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए बजट में प्रविधान किए गए हैं।

15 मनरेगा में 2022-23 में 12 करोड़ पचास लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य रखा गया है।

16 राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में जल संसाधन विकास पर कुल 1894।48 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए बजट में प्रविधान किए गए हैं।

17 मनरेगा में 2022-23 में 12 करोड़ पचास लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य रखा गया है।

18 झारखंड सरकार राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 लाख बच्चों को गर्म पोशाक देगी। इसके लिए बजट में प्रविधान किया गया है।

19 रांची में मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के लिए शुरू की गई आकांक्षा योजना के तहत रीडिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा।

20 स्कूली शिक्षा पर सरकार 11607 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च करेगी।

21 उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी।

22 ज्ञानोदय योजना के तहत स्कूलों में साइंस लैब एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा विकसित की जाएगी।

23 स्वास्थ्य के बजट में 27 प्रतिशत की वृद्धि 5618 करोड़ 83 लाख का बजट।

24 सभी जिला अस्पताल 300 बेड के अस्पतालों में अपग्रेड होंगे।

25 रांची के रिम्स, जमशेदपुर के एमजीएम तथा धनबाद के पीएमसीएच का सुदृढ़ीकरण होगा।

26 राज्य सरकार इको टूरिज्म को बढ़ावा देगी।

27 रांची में जाम की समस्या के निवारण के लिए इनर रिंग रोड तथा कई फ्लाई ओवर का भी प्रस्ताव।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी     |     दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कैपिटल खर्च     |     जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज     |     पेपर लीक के ‘Proceeds of Crime’ की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो सकती है बड़ी एंट्री     |     केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— “राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैलाना चाहते हैं अराजकता”     |     मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन बिल?     |     दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— “First in My Bloodline” हर बेटी के सशक्तिकरण की वास्तविक पहचान     |     दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम मोदी को घेरा     |     महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी’ के तहत 803 प्रोएक्टिव FIR दर्ज     |     ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें