जोबट थाने पर शव रखकर ग्रामीणों ने दिया धरना, बाग पुलिस पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की

आयोग ने कहा – एसपी अलीराजपुर तीन सप्ताह में दें  जवाब

अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम रणजीतगढ़ के बड़े तालाब में डूबे मुकेश वसुनिया का शव करीब 42 घंटे बाद बीते शनिवार की सुबह बाहर से आई गोताखोर टीम ने खोज निकाला। गुस्साये लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं करने दिया। मृतक मुकेश का पीछाकर फायर करने वाले धार जिले की बाग पुलिस पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक जोबट थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि, बाग थाने के दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर की जाये। उन्होंने पुलिस पर मुकेश की हत्या करने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रणजीतगढ़ में एक युवक जिसका नाम मुकेश वसुनिया था, रेत से भरा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसका पीछा किया। मुकेश वसुनिया ट्रैक्टर को छोड़कर पुलिस से बचने के लिये भागा। लगभग डेढ़ किलोमीटर तक भागता रहा और स्थानीय थाना डैम में कूद गया। उसके शव की खोजबीन की गई पर शव नहीं मिला। बीते शनिवार की सुबह से रेस्क्यू टीम ने फिर से सर्च आॅपरेशन शुरू किया। इंदौर और धार की रेस्क्यू टीम द्वारा अंततः मुकेश वसुनिया के शव को बरामद कर लिया गया। ग्रामीण बेहद आक्रोश में थे। जोबट पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिये जोबट लाया जा रहा था, तभी परिजनों नेे थाने पर ही शव को रख दिया और बाग पुलिस के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करने लगे। मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, अलीराजपुर से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम कानूनी शर्तें     |     क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने की सुगबुगाहट     |     महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर     |     स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से चलेंगी ट्रेनें     |     अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल     |     80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासियों को दी बधाई     |     PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा, बताया देश का अपमान     |     CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला     |     4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब     |     15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें