जी5 की नई वेब सीरीज ‘सुतलियां- रिश्तों की एक अनोखी बुनाई’ का ट्रेलर हुआ जारी

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम और थ्रिलर शोज की बाढ़ के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 एक मध्यमवर्गीय पारिवारिक ड्रामा ‘सुतलियां- रिश्तों की एक अनोखी बुनाई’ लेकर आ रहा है। शो का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। सुतलियां के केंद्र में चंदेल परिवार है। इस शो का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है, जिनका यह डिजिटल डेब्यू है। मनोर रामा पिक्चर्स ने इसका निर्माण किया है।

क्या है कहानी

सुतलियां एक ऐसे परिवार की दिल को छू लेने वाली कहानी है, जहां दिवाली से कुछ हफ्ते पहले बच्चे अपने पारिवारिक घर भोपाल लौटते हैं। उनकी मुलाकात कुछ सालों बाद होती है, इसलिए बदले हुए हालात में वो एक-दूसरे तालमेल बैठाने की कोशिश करते हैं। अतीत और संघर्षों के भावनात्मक बोझ तले दबे बच्चे चुनौतीपूर्ण लेकिन एक जरूरी सफर तय करते हैं। शो में आयशा रजा चंदेल परिवार की विधवा मां के किरदार में हैं, जबकि शिव पंडित, विवान शाह और प्लाबिता बोरठाकुर भाई-बहनों का रोल निभा रहे हैं।

क्या कहती है स्टार कास्ट

शो को लेकर आयशा रजा कहती हैं, “सुतलियां निश्चित रूप से मेरी खास प्रोजेक्ट्स में से एक है, क्योंकि इसने मुझे जीवनभर के लिए तीन सुंदर बच्चे दे दिए हैं। हमें इस सीरीज की शूटिंग में बहुत मजा आया और मुझे यकीन है कि लोग हमारे किरदारों से जुड़ेंगे और उस बॉन्ड को महसूस करेंगे, जो हमने ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन साझा किया है।” बड़े बेटे का किरदार निभा रहे शिव पंडित ने साझा किया, “सुतलियां सार्थक और मनोरंजक कंटेंट का सही मिश्रण है। इस शो में मस्ती, हंसी-मजाक, पारिवारिक मूल्य, भावनाओं व ड्रामे की सही डोज है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक बेहद पॉजिटिव शो है। सीरी की शूटिंग के दौरान हमने खूब एन्जॉय किया और हम आशा करते हैं कि पर्दे पर हमारी बॉन्डिंग देखने के बाद दर्शक हमारे सुतलियां परिवार के एक हिस्से की तरह महसूस करेंगे।”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!     |     Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना     |     Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”     |     Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्लान; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन     |     बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर; कश्मीर की राजनीति में हलचल     |     LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना होगा इंतजार; जानें सप्लाई का नया शेड्यूल     |     दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टोल; NHAI ने दी पूरी डिटेल     |     संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित     |     थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल     |     फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— “मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!” सुरक्षा घेरे पर उठाए गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें