जीजा ने साली को कुएं में फेंका, पुलिस ने दो दिन बाद जिंदा खोज निकाला देश By Nayan Datt On Mar 7, 2022 अलवर । राजस्थान के अलवर में दो दिन से लापता 17 वर्षीय छात्रा घायल अवस्था में कुएं में पड़ी मिली। मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के मुताबिक,2 मार्च 2022 से लापता लड़की को ढूंढने की कोशिश में पुलिस जुटी थी।सीसीटीवी फुटेज और आरोपी जीजा की निशानदेही पर लड़की को सूखे कुएं से बरामद किया।करीब 35 घंटे लंबे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लड़की को बाहर निकाला गया। जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला,तब लड़की अपने जीजा के साथ जाती दिखी। इस आधार पर जीजा से पूछताछ की,तब पता चला कि उसने लड़की का गला घोटकर कुएं में फेंक दिया था। यह भी पढ़ें Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड… Jul 18, 2026 Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़की… Jul 18, 2026 इसके बाद खाली प्लॉट में बने कुएं से उस लड़की को निकाला। देखा कि लड़की की सांसे चल रही थीं। इसबारे में आरोपी जीजा को हिरासत में ले पूछताछ जारी है। वहीं, छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है, इसकारण लड़की को जयपुर रेफर कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी ने बताया कि लड़की के परिजनों ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। Share