छत्तीसगढ़ में गर्मी के हिसाब से मार्च के आखिर में बदलेगा उड़ानों का समय छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Feb 24, 2022 रायपुर । प्रदेश में अब ठंड समाप्ति की ओर अग्रसर है, वहीं दिन के बढ़ते तापमान के साथ गर्मी का एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में बढ़ती गर्मी का असर हवाई उड़ानों में भी देखने को मिलेगा। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि 27 या 28 मार्च से उड़ानों का नया शेड्यूल शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें CG Police Allowance News: छत्तीसगढ़ के 70 हजार पुलिसकर्मियों… Sep 4, 2026 छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 15 नए मरीज मिलने से… Sep 4, 2026 नया शेड्यूल शुरू होते ही सभी उड़ानें अपने नए समय पर उड़ान भरेंगी। विमानन अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों उड़ानों के नए शेड्यूल बनाना शुरू कर दिए है। ठंड की अपेक्षा गर्मी के दिनों में उड़ानों के आने-जाने के समय में आधा घंटे से पौन घंटे तक का अंतर रहता है। विमानों का शेड्यूल इस तरह से तैयार किया जाता है कि गर्मियों में सफर के दौरान यात्रियों को भी राहत मिले। Share